Operation Sindoor: भारत के सशस्त्र बलों ने पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ मिसाइल स्ट्राइक की है। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। अब इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय सेना बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग करने जा रही है।
10:30 बजे होगी मीडिया ब्रीफिंग
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर तहत पाकिस्तान के भीतर किए गए मिसाइल स्ट्राइक के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को सुबह 10:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन से जुड़ी बड़ी जानकारियों साझा की जाएंगी। ये मीडिया ब्रीफिंग- मीडिया सेंटर, PIB, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
9 ठिकानों को निशाना बनाया गया
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू में पाकिस्तान और पीओके में कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया है। ये सभी वही जगहें हैं जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया है कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-