1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रनवे के नजदीक यात्रियों के खाना खाने की घटना पड़ी IndiGo को भारी, लगा करोड़ों का जुर्माना

रनवे के नजदीक यात्रियों के खाना खाने की घटना पड़ी IndiGo को भारी, लगा करोड़ों का जुर्माना

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 17, 2024 09:53 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 06:21 am IST

पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मुंबई लैंड करा दिया गया था। यहां यात्रियों ने रनवे के नजदीक ही डिनर करना शुरू कर दिया था।

IndiGo- India TV Hindi
IndiGo पर लगा करोड़ों का जुर्माना Image Source : FILE

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिन एयरलाइन कंपनी इंडिगो को काफी भारी पड़ रहे हैं। यात्री का फ्लाइट कैप्टन को थप्पड़ मारना, उड़ानों में कई घंटों की देरी होना या रनवे के नजदीक ही यात्रियों का खाना खाने की घटना समेत कई घटनाओं ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब मुंबई में लो कॉस्ट एयर कैरियर के यात्रियों के रनवे पर डिनर मामले में BCAS ने एयरलाइन कंपनी पर जुर्माना लगाया है।

इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा

BCAS ने  इस घटना पर संज्ञान लेते हुए इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटर MIAL पर भी 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं DGCA ने भी MIAL पर इसी घटना की वजह से 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा DGCA ने एयर इंडिया और स्पाइस जेट कंपनी पर भी 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था

बता दें कि पिछले दिनों गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मुंबई में लैंड करा दिया गया। इसके बाद यात्रियों को काफी देर तक विमान में ही रखा गया, जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और रनवे के बगल में ही आराम करने लगे और वहीं रात का खाना खाने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इंडिगो ने घटना पर जताया था खेद

इस वीडियो के बाद इंडिगो ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। इंडिगो ने अपनी सफाई में लिखा कि, हमें इस असुविधा के लिए खेद है और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारा इरादा अपने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित करने का बिल्कुल भी नहीं था। हालांकि, कभी-कभी, कुछ परिचालन कारणों से, ऐसी देरी एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर होती है। जिसके लिए हम खेद जताते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत