1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस IPS अधिकारी को दी गई है अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज लाने की जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में

इस IPS अधिकारी को दी गई है अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज लाने की जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 26, 2023 04:02 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 04:30 pm IST

IPS अधिकारी अभिषेक भारती को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाने की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी पुलिस की टीम अतीक को साबरमती से लेने के लिए पहुंच चुकी है और अतीक को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जाएगा।

Atique Ahmed And IPS Abhishek Bharti- India TV Hindi
अतीक अहमद और IPS अभिषेक भारती Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाने की तैयारी हो गई है। यूपी पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंच चुकी है, इस टीम में 45 पुलिसकर्मी शामिल हैं। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही यह टीम अतीक को लेकर सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। पुलिस के इस काफिले में 6 गाडियां बताई जा रही हैं। अतीक को साबरमती से प्रयागराज लाने की कमान IPS अधिकारी अभिषेक भारती को सौंपी गई है। 

2018 बैच के IPS अधिकारी हैं अभिषेक

अभिषेक भारती 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। हालही में उन्हें प्रयागराज के गंगानगर डीसीपी का चार्ज दिया गया है। इससे पहले अभिषेक गाजीपुर ग्रामीण के एसपी थे। गाजीपुर रहते हुए नशे के काले कारोबार के खुलासे में उन्होंने कई सख्त कार्रवाई की थी।

गाजीपुर ग्रामीण एसपी रहते हुए अभिषेक भारतीय के नेतृत्व में अंतराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित राय उर्फ प्रवीण राय के द्वारा अवैध तरीके से हासिल की गई 80 लाख की अचल संपत्ति, 10 बिसवा 15 धूर जमीन प्रशासन ने कुर्की की थी। इससे पूरे इलाके के अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया था। 

इसी तरह गैंगेस्टर उपेंद्र राय के खिलाफ विभिन्न जनपदों में अलग-अलग धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज थे, उसके खिलाफ कुर्क की कार्रवाई पुलिस ने की थी।

अतीक को पकड़ने गई पुलिस टीम में और किसके नाम?

अतीक को जो पुलिस टीम पकड़ने गई है, उसमें दिनेश मौर्या, रामवतार कुमार, घनश्याम रावत, आलोक शाक्य, वीर बहादुर, राम दुलारे यादव, आलोक तिवारी, एस एन सिंह, नारायण देव, सुनील भदौरिया, सुशील अवस्थी, संतोष तिवारी, आशीष गुज्जर, प्रशांत मिश्रा, संजय सिंह, इरशाद अली, बीड़ी सिंह, अखिलेश कुमार और श्याम किशोर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 

"नाखून कटा कर शहीद होना तो कोई राहुल गांधी से सीखे", गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के सत्याग्रह पर बोला हमला

सीएम योगी का राहुल गांधी पर वार- भ्रष्टाचार में डूबे लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत