1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, तीन साथियों को भी किया घायल

ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, तीन साथियों को भी किया घायल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 16, 2022 08:42 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 08:42 pm IST

ITBP Jawan Suicide: ITBP के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों पर गोलियां चलाईं। इसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना उधमपुर जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र पर दोपहर साढ़े तीन बजे हुई
  • घटना में घायल हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे
  • ITBP की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं

ITBP Jawan Suicide: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में ITBP के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन सहयोगियों को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र पर दोपहर साढ़े तीन बजे हुई। ITBP के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों पर गोलियां चलाईं। इसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 

ITBP ने दिए कोर्ट ऑप इंक्वायरी के आदेश

अधिकारी के मुताबिक, कांस्टेबल सिंह ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मारी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिंह आईटीबीपी की आठवीं बटालियन में कार्यरत थे। सिंह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ड्यूटी के तहत बल की दूसरी तदर्थ बटालियन की एफ कंपनी में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

घटना के वास्तविक कारणों की हो रही जांच 

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक जवानों के बीच कहासुनी हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार सही कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि ITBP की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। ITBP की मुख्य जिम्मेदारी चीन के साथ लगती भारत की 3488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करना है। इसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नाम से जाना जाता है। ऐसी ही घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी घटित हुई थी जो इसके एक दिन पहले हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत