1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धर्म की आड़ में घनघोर पाप! इस मंदिर में 'फर्जी सेवक' बनकर हो रहा था ऐसा काम, पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

धर्म की आड़ में घनघोर पाप! इस मंदिर में 'फर्जी सेवक' बनकर हो रहा था ऐसा काम, पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 11, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 02:36 pm IST

मंदिर में आ रहे पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के श्रद्धालुओं को ठगा जा रहा था। पुलिस ने यहां से 12 फर्जी सेवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने इन के पास से कैश भी बरामद किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

पुरी पुलिस ने सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र 20 से 51 वर्ष के बीच है। आरोपियों को बड़ाडंडा (ग्रांड रोड) और परिक्रमा मार्ग से सेवकों की वेशभूषा में श्रद्धालुओं को ठगते हुए पकड़ा गया। 

इन राज्य के लोगों को ठगते थे फर्जी सेवक

पुलिस ने कहा कि यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था और मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुरी पुलिस ने कहा कि उन्होंने ‘बड़ाडंडा और परिक्रमा मार्ग पर मंदिर का सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।’ 

14 मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त

पुलिस ने इन नकली सेवकों के पास से 14 मोबाइल फोन और 20,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा सेवकों के एक वर्ग द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई थी। 

फर्जी सेवक की पहचान हुई उजागर

आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार बेहेरा (24), बलराम बड़पंडा (22), महिमा प्रसाद बराल (27), मनोरंजन साहू (32), जगन्नाथ दास (36), अर्जुन प्रस्टी (33), जगन्नाथ मिश्रा (27), महेश्वर दास (34), संतोष राउत (20), सोनू दास (23), प्रदीप कुमार त्रिपाठी (51) और सागर रथ (23) के रूप में हुई, जो पुरी शहर के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत