1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 11, 2022 10:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 10:50 pm IST

Jammu Kashmir: पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पहले मुठभेड़ स्थल के आसपास फंसे हुए नागरिकों को निकाल लिया था।

Kulgam Encounter, Kashmir Encounter, Terrorists Killed, Kulgam Terrorists Killed- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PTI

Highlights

  • सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकी ने गोलीबारी शुरू कर दी।
  • मारे गए आतंकी की पहचान रसिक अहमद गनी के रूप में हुई है।
  • द्रबगाम इलाके में हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुलगाम के खांदीपोरा इलाके में एक आतंकवादी के छिपे होने की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला ही रहा था कि इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादी ने उनके ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि इसके जवाब में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आतंकवादी मारा गया। इस एनकाउंटर में एक सैनिक भी घायल हुआ है।

‘कई घटनाओं में शामिल था मारा गया आतंकी’

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पहले मुठभेड़ स्थल के आसपास फंसे हुए नागरिकों को निकाल लिया था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य रसिक अहमद गनी के रूप में हुई। रसिक अहमद कुलगाम का रहने वाला था और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। मारा गया आतंकवादी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों पर हमले समेत कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के अपराध के मामलों में शामिल था।

‘द्रबगाम इलाके में एक और आतंकी हुआ ढेर’
प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित एक .303 राइफल के साथ 23 राउंड, एक पिस्टल के साथ 31 राउंड, एक हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हुआ है।  इस बीच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में दिन में हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के द्रबगाम इलाके में हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत