1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jhalawar-Baran Lok Sabha election: साल 1989 से नहीं टूटा 'महारानी' का तिलिस्म

Jhalawar-Baran Lok Sabha election: साल 1989 से नहीं टूटा 'महारानी' का तिलिस्म

 Published : Feb 25, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 12:57 pm IST

राजस्थान की झालवाड़ा-बारां लोकसभा क्षेत्र एक हाई प्रोफाइल सीट है। दरअसल, इस ये संसदीय सीट वसुंधरा राजे परिवार का गृह क्षेत्र है। यहां से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं।

Jhalawar-Baran lok sabha seat- India TV Hindi
राजस्थान की झालवाड़ा-बारां लोकसभा सीट Image Source : INDIA TV

राजस्थान की झालवाड़ा-बारां लोकसभा क्षेत्र एक हाई प्रोफाइल सीट है। दरअसल, इस ये संसदीय सीट वसुंधरा राजे परिवार का गृह क्षेत्र है। यहां से एकमात्र नाम दुष्यंत सिंह का भेजा जाता है और वो 4 बार से लगातार इस सीट पर सांसद हैं। इस सीट पर पहले लगातार 5 बार राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सांसद रहीं और अब उनके बेटे दुष्यंत सिंह लगातार 4 बार से सांसद हैं। यह लोकसभा क्षेत्र राजस्थान के कोटा संभाग के अंतर्गत आता है। झालावाड़-बारां का क्षेत्र खेती के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। खास बात ये है कि इस सीट पर 1984 के बाद से कांग्रेस कभी जीत ही नहीं पाई। झालावाड़-बारां  के अंदर 8 विधानसभा सीटें हैं।

क्या है यहां जातीय समीकरण?

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां गुर्जरों का खासा प्रभाव है। गुर्जरों के बाद इस सीट पर एससी/एसटी आते हैं, जिनकी आबादी लगभग 35 फीसदी है। इनमें से 17.65 फीसदी अनुसूचित जाति (एससी) और 17.43 फीसदी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हैं। एस/एसटी और गुर्जरों के अलावा इस सीट पर जैन और मुस्लिम वोट भी निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। झालावाड़-बारां की कुल जनसंख्या की बात करें तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक झालावाड़-बारां की आबादी 26,34,085 है। इसमें 81.64 प्रतिशत हिस्सा शहरी और 18.36 प्रतिशत ग्रामीण है। 

2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। माहारानी का गृह क्षेत्र होने के कारण ये सीट बीजेपीके कब्जे में 1989 से बनी हुई है और इतने दशकों से कोई इस तिलिस्म को नहीं तोड़ पाया। पहले 5 लोकसभा चुनाव में वसुंधरा राजे और पिछले 4 लोकसभा चुनाव से उनके बेटे दुष्यंत सिंह इस सीट पर काबिज हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दुष्यंत सिंह 4.5 लाख वोटों के अंतर से जीते थे। दुष्यंत ने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को हराया था। 

पार्टी प्रत्याशी वोट नतीजा
बीजेपी दुष्यंत सिंह 8,87,400 जीते 
कांग्रेस प्रमोद शर्मा  4,33,472 हारे

2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में झालावाड़-बारां से बीजेपी के दुष्यंत सिंह ही जीते थे। साल 2014 में यहां वोटरों की संख्या 16,69,842 थी, जिसमें से  11,46,364 लोगों ने वोट डाला था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में झालावाड़-बारां सीट पर 67.5 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसमें बीजेपी को 59 फीसदी और कांग्रेस को 34.4 फीसदी वोट मिले थे।  इस चुनाव में बीजेपी के दुष्यंत सिंह को 6,76,102 और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 3,94,556 वोट मिले थे।

पार्टी प्रत्याशी वोट नतीजा
बीजेपी दुष्यंत सिंह 6,76,102 जीते 
कांग्रेस प्रमोद जैन भाया 3,94,556 हारे

पिछले चुनाव की तारीख

17वीं लोकसभा चुनने के लिए झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल, 2019 मतदान हुआ था। यहां आम चुनाव के चौथे चरण में वोटिंग हुई थी। इस सीट के चुनाव परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत