1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: झारखंड में छात्रा ने खुद को लगाई आग, टीचर ने कपड़े उतारने के लिए किया था मजबूर!

Jharkhand News: झारखंड में छात्रा ने खुद को लगाई आग, टीचर ने कपड़े उतारने के लिए किया था मजबूर!

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 15, 2022 09:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2022 09:50 am IST

Jharkhand News: छात्रा की मां ने कहा कि किशोरी इस अपमान को सहन नहीं कर पायी और उसने स्कूल लौटने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • झारखंड में छात्रा ने खुद को लगाई आग
  • टीचर ने कपड़े उतारने के लिए किया था मजबूर!
  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Jharkhand News: झारखंड से एक छात्रा द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। राज्य के जमशेदपुर में एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर एक टीचर द्वारा 'कपड़े उतारने के लिए मजबूर' किए जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। टीचर को संदेह था कि छात्रा ने नकल की कॉपी अपनी ड्रेस में छुपा रखी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को उसके परिजन निकट के अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में आरोप लगाया कि महिला निरीक्षक ने उसे अपमानित किया और नकल सामग्री ड्रेस में छिपाने के संदेह में उसे कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।

छात्रा की मां ने क्या कहा?

अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की मां ने भी कहा कि किशोरी इस अपमान को सहन नहीं कर पायी और उसने स्कूल लौटने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली। तमाम कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका।

टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने स्कूल और आरोपी टीचर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत