1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: अवैध खनन के मामले में हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार,रांची से हुई गिरफ्तारी

Jharkhand News: अवैध खनन के मामले में हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार,रांची से हुई गिरफ्तारी

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 25, 2022 09:49 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 10:53 am IST

Jharkhand News: झारखंड में ED को कल छापेमारी में बड़ी बरामदगी हुई। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर से 2 AK-47 बरामद हुई।

ED Arrested Prem Prakash- India TV Hindi
ED Arrested Prem Prakash Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रेम प्रकाश के घर से 2 AK-47 बरामद
  • ED ने किया गिरफ्तार,रांची से हुई गिरफ्तारी
  • ED पहले भी समन देकर इसे बुला चुकी है और पूछताछ कर चुकी है

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। अवैध खनन मामले में पीएमएलए के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है। प्रेमप्रकाश के घर से दो ए के 47 राइफल्स और साठ जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। दरअसल, झारखंड में ED को कल छापेमारी में बड़ी बरामदगी हुई। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर से 2 AK-47 बरामद हुई। प्रेम प्रकाश की राजनीतिक गलियारों में काफी पैठ मानी जाती है। माना जाता है कि हर बड़ा टेंडर और आईएएस-आईपीएस के ट्रांसफर और पोस्टिंग में इसका हाथ होता है। ED पहले भी समन देकर इसे बुला चुकी है और पूछताछ कर चुकी है। इस बार उन्हें ईडी ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में विनोद कुमार, थाना प्रभारी अरगोड़ा का बयान सामने आया। उन्होंने कहा है कि जो दो AK-47 मिली है, वो रांची जिला पुलिस की है। हालांकि ये किसकी है, ये कंफर्म नहीं है। प्रेम प्रकाश को जो गार्ड मिले हैं, उनके आने के बाद पता चलेगा।

झारखंड में 20 लोकेशन पर छापेमारी

झारखंड में 20 लोकेशन पर कल सुबह से छापेमारी शुरू हो गई थी। ये छापेमारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर हुई है। ED की टीम रांची के हरमू इलाके पहुंची और CRPF ने यहां मोर्चा संभाला। दरअसल, प्रेम प्रकाश का ऑफिस काफी दिनों से बंद है। रांची में 11 लोकेशन पर छापेमारी चली है। झारखंड में कुल 17 लोकेशन पर छापेमारी चली है। ये मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। 

बिहार में भी छापेमारी

बता दें कि इससे पहले बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले बड़ी खबर सामने आई थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और RJD के कई बड़े नेताओ के ठिकानों पर CBI ने छापा मारा था। जमीन के बदले नौकरी के मामले में 25 लोकेशन पर सीबीआई की रेड्स हो रही है। जिन शहरों में ये छापेमारी हुई है, उसमें दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी शामिल हैं। गुरुग्राम में अर्बन क्यूब 71 मॉल है। ये तेजस्वी यादव और उनके करीबियों का बताया जा रहा है। यहां भी रेड्स हुई है। 

एमएलसी सुनील सिंह के घर पर छापा 

पटना में कल सुबह 7 बजे सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के घर पर छापा मारा था। सुनील सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है। सुनील पर हुई छापेमारी के बाद उनके समर्थक धरने पर बैठ गए थे। अचानक हुई इस छापेमारी पर सुनील सिंह ने कहा कि ये सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। ये एक राजनीतिक साजिश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत