1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 07, 2025 10:48 am IST,  Updated : May 07, 2025 11:05 am IST

‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा गया है, पहलगाम पर भारत का पैगाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

'ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान- India TV Hindi
'ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान Image Source : PTI

भारत की जमीन से सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला पूरा कर लिया। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ठिकानों समेत आतंकियों के छिपने के 9 अड्डों निशाना बनाया। इसके बाद भारत की ओर से कहा गया कि पहलगाम पर भारत का पैगाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

पाकिस्तान को जेपी नड्डा का पैगाम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "पहलगाम पर भारत का पैगाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालो को कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर- #OperationSindoor"

100 से ज्यादा आतंकी मारे गए

भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। भारतीय वायुसेना के सटीक अभियान में निशाना बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर का मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां का सरजल, कोटली का मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप शामिल हैं। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें मुरिदके का मरकज तैयबा, बरनाला का मरकज अहले-हदीस और मुजफ्फराबाद का शवावाई नाला कैंप शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत