1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बल्लारी हिंसा मामले में CM सिद्धारमैया ने लिया बड़ा एक्शन, जिले के एसपी को निलंबित किया, जानें क्या बोले

बल्लारी हिंसा मामले में CM सिद्धारमैया ने लिया बड़ा एक्शन, जिले के एसपी को निलंबित किया, जानें क्या बोले

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 02, 2026 09:47 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 10:23 pm IST

कर्नाटक के बल्लारी में हुई हिंसा के मामले में सीएम सिद्धारमैया ने एक्शन लेते हुए जिले के एसपी को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने कहा है कि एसपी घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।

cm Siddaramaiah Ballari violence- India TV Hindi
बल्लारी हिंसा पर सीएम सिद्धारमैया का एक्शन। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को कर्नाटक से एक बुरी खबर आई। कर्नाटक के बल्लारी में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच एक पोस्टर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से पथराव हुआ, बोतलें फेंकी गई, नारे लगाए गए। झगड़े के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। गोली लगने से राजशेखर नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। अब इस मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बड़ा एक्शन लिया है। बल्लारी संघर्ष मामले में सरकार ने जिला SP पवन निज्जुर को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि कल यानी गुरुवार को ही उन्होंने चार्ज लिया था और कल देर शाम ये घटना घटी।

क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, बल्लारी शहर में वाल्मीकि सर्किल पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति का कल यानी शनिवार को अनावरण होना है। अनावरण को लेकर कांग्रेस ने शहरभर में पोस्टर लगाए हैं। बेल्लारी शहर विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थक पोस्टर लगाते हुए गंगावती से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जनार्दन रेड्डी के घर के बाहर पोस्टर लगा रहे थे तो रेड्डी समर्थकों ने इसका विरोध किया और दंगा शुरू हो गया। दोनों नेताओं के समर्थक लाठियां लेकर सड़क पर आ गए और एक दूसरे पर हमला किया। ईंट,पत्थर, बोतलें फेंकी गईं। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग की गई और गोली लगने से कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की मौत हो गई। राजशेखर जनार्दन रेड्डी के घर के बाहर पोस्टर लगा रही कांग्रेस टीम में शामिल था।

मुझे जान से मारने की साजिश- जनार्दन रेड्डी

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। जनार्दन रेड्डी ने इस घटना को कांग्रेस विधायक की साजिश बताया है। जनार्दन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी, उनके करीबी सतीश रेड्डी और भरत रेड्डी के पिता नारा सूर्यनारायण रेड्डी ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची है। वो कार से उतर रहे थे तभी बंदूकधारी लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वो बड़ी मुश्किल से बच सके। 

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

वहीं, पुलिस ने इस मामले में जनार्दन रेड्डी समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस कह रही है कि विवाद कैसे हुआ, किसने शुरू किया, गोली किसने चलाई, ये सब बातें जांच के बाद ही साफ होंगी। घटना के बाद सरकार ने बेल्लारी के एसपी पवन निज्जुर को सस्पेंड कर दिया है। पवन निज्जुर ने गुरुवार को ही एसपी के तौर पर ज्वाइन किया था और शाम को ये घटना घट गई। इस घटना के बाद कल महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भी फिलहाल टाल दिया गया है।

मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम टाल दिया गया

कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, शनिवार को बल्लारी में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण करने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। शुक्रवार को बल्लारी के विधायक नारा भरत रेड्डी के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया कि शहर में बढ़े तनाव के बीच मूर्ति का अनावरण करने से अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कानून-व्यवस्था में संभावित दिक्कतों के बारे में चेतावनी दी गई थी।

CM सिद्धारमैया का बयान आया

बल्लारी हिंसा पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने बल्लारी जिले के एसपी को निलंबित कर दिया है। मैं भाजपा को जवाब नहीं देना चाहता... मैंने एसपी को इसलिए निलंबित किया है क्योंकि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।"

ये भी पढ़ें- बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, गोलीबारी में एक की मौत

नाना पटोले ने भगवान राम से कर दी राहुल गांधी की तुलना, जानिए कांग्रेस नेता ने क्या दलील दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत