1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करोड़ों फॉलोवर्स वाले जर्मन इन्फ्लुएंसर को बेंगलुरु पुलिस ने चर्च स्ट्रीट से जाने को कहा, Ed Sheeran के बाद ऐसा दूसरा मामला

करोड़ों फॉलोवर्स वाले जर्मन इन्फ्लुएंसर को बेंगलुरु पुलिस ने चर्च स्ट्रीट से जाने को कहा, Ed Sheeran के बाद ऐसा दूसरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 31, 2025 09:51 am IST,  Updated : Jul 31, 2025 03:02 pm IST

बेंगलुरु पुलिस ने करोड़ों फॉलोवर्स वाले जर्मन इन्फ्लुएंसर को चर्च स्ट्रीट से जाने को कह दिया। आपको बता दें कि इससे पहले गायक Ed Sheeran के साथ भी बेंगलुरु में ऐसी ही घटना की खबर सामने आई थी।

bengaluru police Younes Zarou- India TV Hindi
बेंगलुरु पुलिस ने जर्मन इन्फ्लुएंसर को चर्च स्ट्रीट से हटाया। Image Source : SCREENSHOT (YOUNESZAROU)

बेंगलुरु पुलिस ने जर्मन इन्फ्लुएंसर को यूनिस जरौ (Younes Zarou) को चर्च स्ट्रीट से जाने को कहा, Ed Sheeran के बाद दूसरा ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने जर्मन सोशल मीडिया स्टार यूनिस जरौ को बेंगलुरु के कबन पार्क चर्च स्ट्रीट से हटा दिया। पुलिस की ये कार्यवाही सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी  है,पुलिस को ऐसा इसीलिए करना पड़ा क्योंकि यूनिस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लग गए।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, Instagram पर लगभग 21 मिलियन फॉलोअर्स वाले जरौ ने बिना अनुमति के चर्च स्ट्रीट आने की घोषणा की थी। "Church Street, we are coming" उनके इस पोस्ट से अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों ने जरौ को समझाया कि इस तरह के बड़े इवेंट के लिए पहले से अनुमति लेना आवश्यक है। RCB के विजय जश्न के दौरान हुई भगदड़, जिसमें 11 लोग मारे गए थे, उसका हवाला देते हुए संभावित जोखिमों का उल्लेख किया गया।

पुलिस ने क्या बताया?

बेंगलुरु सेंट्रल ज़ोन के DCP ने कहा कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जिसके 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं, ने चर्च स्ट्रीट आने की घोषणा की, जिससे संकरी गली में अचानक भीड़ जमा हो गई, हमारी टीम को जानकारी मिली और हम मौके पर पहुंचे। उन्हें सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया, स्थानीय कानूनों से अवगत कराते हुए वहां से जाने की सलाह दी गई और उन्हें समझाया गया कि ऐसी सोशल मीडिया स्टंट्स से बचें जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

एड शीरन को भी रोका गया था

चर्च स्ट्रीट, जो बेंगलुरु के सेंटर में स्थित है, काफी व्यस्त जगह है जहां कई लोग आते-जाते रहते हैं। यह घटना फरवरी में ख्यात म्यूजिक कम्पोज़र एड शीरन की उस अप्रत्याशित स्ट्रीट परफॉर्मेंस की घटना के कुछ महीनों बाद हुई है, जहां उन्हें “Shape of You” गाने के दौरान अनुमति न होने के कारण रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें- क्रिप्टोकरेंसी में चोरी का बड़ा मामला, हैक कर 384 करोड़ रुपये उड़ाए

'सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी', अमेरिकी टैरिफ पर आया भारत का पहला रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत