1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka News: बेंगलुरु में अजीबोगरीब घटना, 'सॉरी' पेटिंग से रंगा स्कूल, देखें तस्वीरें

Karnataka News: बेंगलुरु में अजीबोगरीब घटना, 'सॉरी' पेटिंग से रंगा स्कूल, देखें तस्वीरें

 Published : May 24, 2022 07:56 pm IST,  Updated : May 24, 2022 07:56 pm IST

स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया और एक पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया और असामाजिक तत्वों को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Bengaluru school painted with sorry - India TV Hindi
Bengaluru school painted with sorry Image Source : IANS

Highlights

  • स्कूल के प्रवेश द्वार और दीवारों के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर सॉरी पेंटिंग
  • असामाजिक तत्वों को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

Karnataka News: बेंगलुरु के एक स्कूल के परिसर में आसमाजिक तत्वों ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना को अंजाम दिया। कामाक्षीपाल्य थाना क्षेत्र के शांतिधाम स्कूल के प्रवेश द्वार और दीवारों के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर दिखाई देने वाले पेटिंग ने सुबह छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को भी झकझोर कर रख दिया।

स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया और एक पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया और असामाजिक तत्वों को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Bengaluru school painted with sorry
Image Source : IANSBengaluru school painted with sorry

आशंका जताई जा रही है कि डिलीवरी ब्वॉय के वेश में असामाजिक तत्व पहुंचे होंगे और आधी रात के आसपास ऐसा किया होगा।

डीसीपी वेस्ट संजीव पाटिल ने कहा कि घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत