1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जंगल में सिर कुचला हुआ निर्वस्त्र युवती का मिला शव, पुलिस ने जताई ये आशंका, पोस्टमॉर्टम से पता चलेगी सच्चाई

जंगल में सिर कुचला हुआ निर्वस्त्र युवती का मिला शव, पुलिस ने जताई ये आशंका, पोस्टमॉर्टम से पता चलेगी सच्चाई

 Published : Dec 08, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 02:33 pm IST

महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। शव के पास से दुर्गंध भी आ रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस की टीम हत्या के मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

झारखंड के खूंटी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल के बीच में मंगलवार शाम को कर्रा पुलिस ने निर्वस्त्र अवस्था में सिर कुचला करीब 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

सड़ा-गला मिला शव

कर्रा पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मुरहु-काटमकुकु जंगल के नग्न अवस्था पर सिर कुचला हुआ एक युवती का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर कर्रा पुलिस मुरहु-कटमाकुकु जंगल पहुंची, तभी देखा गया कि जंगल के पगडंडी से करीब 20-25 फिट अंदर युवती का शव पड़ा हुआ था।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस को आशंका है कि शव को देखते हुए लगता है कि घटना 4-5 दिन पहले की है। युवती का दुष्कर्म करके बुरी तरह युवती कि हत्या कर दी गई। साक्ष्य को छुपाने के लिए युवती का सिर कुचल दिया गया है। घटनास्थल से कर्रा पुलिस को सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़ा के हड्डी का टुकड़ा, शव के दोनों पैर में काला रंग का मोजा व गला में काला दुपट्टा लगा हुआ मिला है।

बॉर्डर एरिया की है घटना

जिस इलाके में युवती का शव बरामद हुआ है। यह कुलहुटू, काटमकुकु, मुरहू व लोधमा गांव खूंटी व रांची जिला बॉर्डर एरिया है। जहां अपराधियों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता है। फिलहाल कर्रा पुलिस शव‌ की पहचान व पुष्टि करने पर जुटीं हुईं हैं। थाना क्षेत्र में घर से लापता युवती कि जानकारी इकट्ठा कर रही है।

पहले भी आया था ऐसा ही मामला

बता दें कि अप्रैल 2025 में लोधमा के नजदीक मुरहु-काटमकुकु मुख्य सड़क किनारे कुंबा में एक युवती का जला हुआ शव कर्रा व खूंटी पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अपराधियों कि पहचान करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है। इस तरह की यह यह दूसरी घटना है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

रिपोर्ट- सोनू अंसारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत