1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए देश में कब आएगा मानसून और कैसी होगी बारिश? IMD ने दी जानकारी

जानिए देश में कब आएगा मानसून और कैसी होगी बारिश? IMD ने दी जानकारी

 Published : May 16, 2023 06:31 pm IST,  Updated : May 16, 2023 07:05 pm IST

आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में मानसून की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था।

monsoon, rain, kerala, delhi, rain in delhi, delhi-ncr, imd, rain forecast- India TV Hindi
कब आएगा मानसून Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इस समय जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है उससे सभी को जल्द ही बारिश होने की जरुरत महसूस होने लगी है। गर्मी की वजह से समूचा उत्तर भारत भट्टी बना हुआ है। क्या इंसान और क्या जानवर, हर कोई भीषण गर्मी से परेशान है। हर कोई आसमान की तरफ देखते हुए जल्द ही ,मानसून जल्द आने की कामना कर रहा है। वहीं इसी बीच मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान ने बड़ी जानकारी दी है। 

पिछले वर्ष 29 मई को केरल पहुंच गया था मानसून 

इंडियन मीटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD के अनुसार मानसून 5 जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंच सकता है। यह आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में मानसून (बारिश के मौसम) की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था।

दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

IMD ने बताया है कि केरल में मानसून लगभग 4 दिनों की देरी से आएगा। केरल में मानसून आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कब तक आएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा में धूल भरी आंधी चलेगी. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है

monsoon, rain, kerala, delhi, rain in delhi, delhi-ncr, imd, rain forecast
Image Source : FILEबारिश

इसके साथ IMD ने अनुमान जताया है कि इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य ही रहेगी। IMD के अनुसार लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) की 96% बारिश हो सकती है। यदि बारिश LPA के 90-95% के बीच होती है तो इसे सामान्य से कम कहा जाता है। LPA 96%-104% हो तो इसे सामान्य बारिश कहा जाता है। LPA अगर 104% से 110% के बीच है तो इसे सामान्य से ज्यादा बारिश कहते हैं। 110% से ज्यादा को एक्सेस बारिश और 90% से कम बारिश को सूखा पड़ना कहा जाता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत