1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में कहां-कहां होंगे चुनाव, जानिए आपके यहां कब है वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में कहां-कहां होंगे चुनाव, जानिए आपके यहां कब है वोटिंग

 Published : Mar 16, 2024 09:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 09:48 pm IST

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा जबकि पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Lok Sabha elections 2024- India TV Hindi
पांचवें चरण में कहां-कहां होंगे चुनाव Image Source : INDIA TV

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों को ऐलान कर दिया है। देश में कुल सात फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज में 19 अप्रैल को चुनाव होगा, दूसरे फेज में 26 अप्रैल, तीसरे फेज में 7 मई, चौथे फेज में 13 मई, पांचवें फेज में 20 मई, छठे फेज में 25 मई, सातवें और आखिरी फेज में 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती का काम 4 जून को होगा। 

पांचवें चरण का मतदान 8 राज्यों की कुल 49 सीटों पर 20 मई को होगा। इसके लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 3 मई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है। 4 जून को मतगणना होगी।

संख्या   राज्य  कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव
1 बिहार 5
2 हिमाचल प्रदेश 3
3 महाराष्ट्र  13
4 ओडिशा 5
5 उत्तर प्रदेश 14
6 पश्चिम बंगाल 7
7 जम्मू-कश्मीर 1
8 लद्दाख 1
  कुल राज्य-8 कुल लोकसभा सीटें-49

आदर्श आचार संहिता लागू

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने राजनीतिक दलों से प्रचार के दौरान मर्यादा बनाकर रखने का अनुरोध किया। क सवाल के जवाब में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘किसी के भी खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का यदि कोई मामला होगा, भले ही कोई प्रख्यात राजनेता हो, हम चुप नहीं बैठेंगे। हम कार्रवाई करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले हम निंदा करते थे लेकिन अब हम कार्रवाई करेंगे।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत