1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में हुआ बड़ा हादसा, इमारत के मलबे में दबने के कारण 6 महिला श्रमिकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु में हुआ बड़ा हादसा, इमारत के मलबे में दबने के कारण 6 महिला श्रमिकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 07, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 06:14 pm IST

नीलगिरी जिले में एक इमारत निर्माण के दौरान अचानक उसके बगल की इमारत गिर गई। इस इमारत के मलबे में दबने के कारण 6 महिला श्रमिकों की मौत हो गई है।

दुर्घटना स्थल की तस्वीर- India TV Hindi
दुर्घटना स्थल की तस्वीर Image Source : ANI

बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई। लवडेल इलाके में इमारत के निर्माण संबंधी कार्य में कुछ मजदूर लगे हुए थे। तभी अचानक बगल की एक इमारत गिर गई जिसके मलबे में कुछ मजदूर दब गए। इस हादसे में 6 महिला श्रमिक जो घर निर्माण के कार्य में लगी हुई थी, उनकी मौत हो गई। यह घटना ऊटी के पास लवडेल में हुई।

पुलिस ने दी यह जानकारी

इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'लवडेल इलाके में इमारत के निर्माण में में कुछ मजदूर लगे हुए थे। अचानक बगल की इमारत गिरने से उसमें कुछ मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव अभियान की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मलबे से मजदूरों को निकाला। इस हादसे में 6 महिला श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ऊटी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। अभी एक श्रमिक मलबे में लापता है। उसका बचाव अभियान अभी चल रहा है।'

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

गोवा के मंत्री गोविंद गौडे की बढ़ीं मुश्किलें, अब सरकारी अधिकारी को धमकाने पर शिकायत दर्ज

'आपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर रख दिया', PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

राज्यसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला, बोले- '40 सीट बचा लें, यही बड़ी बात होगी'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत