1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार 6 संदिग्ध से पूछताछ में बड़ा खुलासा, आतंकियों के निशाने पर थे आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन

दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार 6 संदिग्ध से पूछताछ में बड़ा खुलासा, आतंकियों के निशाने पर थे आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 08, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 02:57 pm IST

दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार 6 संदिग्ध से पूछताछ में बड़ी जानकारी सामने आई है। आतंकियों के निशाने पर दिल्ली की कई लोकेशन थीं।

Anand Vihar bus terminal- India TV Hindi
6 संदिग्ध से पूछताछ में खुलासा Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार किए गए 6 संदिग्ध से पूछताछ में बड़ी बात सामने आई है। सिविल लाइन्स में न्यू पुलिस लाइन, दिल्ली का आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आतंकियों के निशाने पर थे। दिल्ली में पेट्रोल बम से हमला करने की साजिश रची गई थी। संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश का पालन किया जा रहा था।

संदिग्धों के फोन से रेकी के वीडियो बरामद

संदिग्धों के फोन से रेकी के वीडियो बरामद किए गए हैं। सिविल लाइन्स में न्यू पुलिस लाइन, आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन, भीड़ भाड़ वाले बाजार के वीडियो संदिग्धों के फोन से मिले हैं। शहजाद भट्टी को वीडियो प्रतिबंधित ऐप के जरिए भेजे गए थे।

स्पेशल सेल में शहजाद भट्टी और आरोपियों की सोशल मीडिया चैट रिट्रीव की गई है। जून के आखरी हफ्ते में शहजाद भट्टी और दानिश में बीच हुई चैट सामने आई है।

  • शहजाद भट्टी- आज शाम सामान मिलेगा उसे ले लेना
  • शहजाद भट्टी-  सामान मिला?
  • दानिश- हां आज शाम सब इकट्ठा कर लिया
  • शहजाद भट्टी- सामान अच्छे से तैयार करो, संभाल कर रखा
  • शहजाद भट्टी- मेसेज का इंतज़ार करो

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजघाट के पीछे विजय घाट से पेट्रोल बम बरामद किए थे। ये आरोपी शहजाद भट्टी के अलावा 10 और लोगो के संपर्क में थे। ये सभी 10 लोग भी पाकिस्तान में बैठे हैं और शहजाद भट्टी के लिए काम करते हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों के रोल

  • गिरफ्तार आरोपी दानिश उर्फ चांद मिया: दिल्ली में रेकी करने और हमले की योजना बनाने की जिम्मेदारी शहजाद भट्टी ने दानिश उर्फ चांद को सौंपी थी। सफलता पर उसे 20 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। 
  • दानिश का साथी सलमान: हमले का वीडियो बनाने की जिम्मेदारी सलमान की थी, और वो वीडियो सीधे शहजाद भट्टी को भेजना था। 
  • दिल्ली शाहीन बाग का रहने वाला तैयब: तैयब ने हथियारों की खेप लेने और बेचने का काम किया।
  • ग़ज़ियाबाद मोदीनगर का रहने वाला जुबैर खान: अमृतसर से हथियार लाने का काम जुबेर खान ने किया
  • मेरठ का अली फजल: हथियार बेचने की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
  • अमृतसर का मलकीत सिंह: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियारों को आगे सप्लाई करने वाला मुख्य व्यक्ति था।

ये भी पढ़ें-

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 5 एके सीरीज राइफल, 9 मैगजीन और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत