1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में दो छात्रों की हत्या पर बवाल, सीएम बीरेन सिंह बोले- अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या पर बवाल, सीएम बीरेन सिंह बोले- अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Sep 27, 2023 07:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 07:30 am IST

हिंसा की मार झेल रहे पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में 26 सिंतबर की शाम 7:45 से तत्काल प्रभाव के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का यह आदेश 5 दिनों तक लागू रहेगा।

मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह- India TV Hindi
मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह। Image Source : PTI

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में महीनों पहले जारी हुआ हिंसा का सिलसिला अबतक नहीं थम पाया है। हर रोज राज्य से किसी न किसी तरह की हिंसा या मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को राज्य में करीब 5 महीने बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने पर 2 छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। छात्रों की मौत के बाद से एक फिर से राज्य में बवाल हो शुरू हो गया है। 

सीएम बिरेन सिंह ने दिया बयान

हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने भी दो लापता छात्रों की हत्या की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लापता छात्रों की दुखद मौत के संबंध में मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि अपराधियों को ढूंढने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

सीबीआई निदेशक भी पहुंचेंगे
मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह ने बताया कि इस घटना की महत्वपूर्ण जांच में और तेजी लाने के लिए सीबीआई निदेशक एक विशेष टीम के साथ बुधवार की सुबह एक विशेष उड़ान से इंफाल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई की उपस्थिति इस मामले को तेजी से हल करने के लिए हमारे अधिकारियों की प्रतिबद्धता दिखाती है। सीएम ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए वो लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। 

इंटरनेट पर रोक
मणिपुर में 26 सिंतबर की शाम 7:45 से तत्काल प्रभाव के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का यह आदेश 5 दिनों तक लागू रहेगा। यानी 1 अक्टूबर 2023 की शाम 7:45 तक लोग इंटरनेट सेवा का उपयोग नहीं कर सकते हैं। प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि लोग मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवा और VPN के माध्यम से भी इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, कहा- राज्य और केंद्र सरकार तलाश कर रही रास्ता, समस्या की वजह भी बताई

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मथुरा स्टेशन पर पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन, यहां देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत