1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा: कृष्ण जन्म स्थान मंदिर के कन्हैया को दिया जाएगा भगवान राम का स्वरूप, मोर मुकुट भी बदल जाएगा, जानें वजह

मथुरा: कृष्ण जन्म स्थान मंदिर के कन्हैया को दिया जाएगा भगवान राम का स्वरूप, मोर मुकुट भी बदल जाएगा, जानें वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 29, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 06:04 pm IST

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर के भगवान केशव देव जी को भगवान राम का स्वरूप दिया जाएगा। उनके सिर पर मोर मुकुट की जगह पर कलगी मुकट पहनाया जाएगा। उन्हें धनुष बाण भी धारण करवाया जाएगा।

mathura- India TV Hindi
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर Image Source : FILE

मथुरा: यूपी के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर के भगवान केशव देव जी को भगवान राम का स्वरूप दिया जाएगा। उनके सिर पर मोर मुकुट की जगह पर कलगी मुकट पहनाया जाएगा और उन्हें चांदी के धनुष बाण भी धारण करवाए जाएंगे। 

इसके पीछे की वजह ये है कि हर साल राम नवमी के मौके पर भगवान कृष्ण को एक दिन के लिए भगवान राम का स्वरूप दिया जाता है। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और लोग भगवान राम का जयकारा लगाते हैं। 

कब है राम नवमी?

हर साल राम नवमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है साथ ही ढोल नगाड़े भी बजाए जाते हैं। 

इस साल राम नवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। 

राम नवमी पूजा मुहूर्त

  • चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि आरंभ:  29 मार्च 2023, रात  09 बजकर 07 मिनट से 
  • चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023, रात  11 बजकर 30 मिनट पर
  • राम नवमी 2023 अभिजीत मुहूर्त: 30 मार्च 2023, सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक
  • राम नवमी 2023 कुल पूजा अवधि: 2 घंटे 28 मिनट रहेगी

(इनपुट: मथुरा से मोहन श्याम शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी पर हमलावर हुए शिवराज सिंह, कहा - 'उन्हें अब पूरे देश में माफ़ी यात्रा निकालनी चाहिए'

इस बार सरकारी खर्चे पर कोई नहीं जाएगा हज, सभी VIP कोटे खत्म, अल्पसंख्यक मंत्रालय ने यात्रा को लेकर किए बड़े बदलाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत