1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर में हुई बैठक, आतंकी गतिविधियों से निपटने पर चर्चा

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर में हुई बैठक, आतंकी गतिविधियों से निपटने पर चर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2022 12:50 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 12:50 pm IST

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कोर समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कश्मीर में सुरक्षा की स्थितियों पर विचार किया गया। इस दौरान ले​फ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और जम्मू—कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 

गणतंत्र दिवस पर...- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर में हुई बैठक Image Source : PHOTO ANI

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कोर समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कश्मीर में सुरक्षा की स्थितियों पर विचार किया गया। इस दौरान ले​फ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और जम्मू—कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 

सैन्य अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस से ठीक पहले श्रीनगर में सुरक्षा कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। इसमें सुरक्षा समीक्षा और वर्ष 2022 के लिए आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा हुई। श्रीनगर स्थित सेना के 15 कोर मुख्यालय में शुक्रवार को कोर ग्रुप की बैठक में आतंक विरोधी ऑपरेशन में तेजी, सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर कड़ा प्रहार और नार्को टेरर और टेरर फंडिंग पर राणनीति तैयार की गई। बैठक में हाइब्रिड आतंकवादियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में नागरिक प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक की सह-अध्यक्षता चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने की।

सैन्य सूत्रों के अनुसार कोर ग्रुप ने 2021 के खुफिया इनपुट और सुरक्षा मानदंडों की समीक्षा की। वर्ष 2021 में आतंकवादी घुसपैठ में कमी, आतंकवादी घटनाओं में कमी, आतंकी भर्ती में कमी, ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर ऑपेरशनों में वृद्धि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत