1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Naked Worship: 'पिता का कर्ज माफ हो जाएगा', कहकर नाबालिग से कराई गई नंगे पूजा, फिर कर दिया वीडियो वायरल

Naked Worship: 'पिता का कर्ज माफ हो जाएगा', कहकर नाबालिग से कराई गई नंगे पूजा, फिर कर दिया वीडियो वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 03, 2022 10:24 pm IST,  Updated : Oct 03, 2022 10:24 pm IST

Naked Worship: एक ही गांव के होने के कारण तीन लोगों को नाबालिग लड़के की आर्थिक स्थिति के बारे में पता था, इसलिए उन्होंने लड़के को आश्वस्त किया कि अगर वह 'नग्न पूजा' करता है, तो उसे और उसके परिवार को गरीबी से छुटकारा मिल जाएगी।

Video Viral- India TV Hindi
Video Viral Image Source : SOCIAL MEDIA

Naked Worship: कर्नाटक पुलिस ने 16 साल के एक लड़के को बिना कपड़ों के पूजा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने कथित तौर पर इस कृत्य का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे वायरल कर दिया। कोप्पल ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाल ही में सामने आए मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने लड़के को आश्वस्त किया था कि अगर वह भगवान को नग्न अवस्था में पूजा करता है, तो उसके पिता का कर्ज माफ हो जाएगा। आरोपी ने लड़के से कहा कि अगर उसके पिता का कर्ज चुकाना है, तो उसे यह हरकत करनी चाहिए। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि नग्न अवस्था में पूजा करने के बाद उसके परिवार को तुरंत पैसा मिलेगा। 

आरोपियों को लड़के की आर्थिक स्थिति मालूम थी

दरअसल, नाबालिग लड़के के पिता ने कोप्पल जिले के हसगल में मकान बनाने के लिए कर्ज लिया था। पिता के कर्ज नहीं चुकाने के बाद परिवार ने नाबालिग को लोन चुकाने में मदद करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए हुबली भेज दिया था। चूंकि एक ही गांव के होने के कारण तीन लोगों को नाबालिग लड़के की आर्थिक स्थिति के बारे में पता था, इसलिए उन्होंने लड़के को आश्वस्त किया कि अगर वह 'नग्न पूजा' करता है, तो उसे और उसके परिवार को गरीबी से छुटकारा मिल जाएगा।

नग्न अवस्था में भगवान की पूजा करने के लिए कहा

पुलिस ने कहा, "बाद में वे लड़के को हुबली शहर के एक लॉज में ले गए और उसे नग्न अवस्था में भगवान की पूजा करने के लिए कहा।" आरोपी, जिनकी पहचान शरणप्पा, विरुपना गौड़ा और शरणप्पा तलवारा के रूप में हुई है, ने पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया। बाद में उन्होंने वीडियो अपलोड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में पता चलने के बाद लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके साथ क्या हुआ था। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत