1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Vande Bharat Train: मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन का पहला सफर सुपरहिट, 96 फीसदी से अधिक सीटें बुक

Vande Bharat Train: मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन का पहला सफर सुपरहिट, 96 फीसदी से अधिक सीटें बुक

 Published : Oct 01, 2022 07:30 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 07:30 pm IST

मुंबई और गांधीनगर के बीच शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहले वाणिज्यिक परिचालन पर 96 प्रतिशत से अधिक सीट बुक हो गईं। पश्चिमी रेलवे के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat train- India TV Hindi
Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat train Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मुंबई और गांधीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन
  • पीएम मोदी ने कल की इस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत
  • पहले कमर्शियल सफर लगभग सभी सीटें हुईं बुक

मुंबई और गांधीनगर के बीच कल पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की और आज ये ट्रेन अपने पहले कमर्शियल सफर पर निकली। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन में सफर के लिए मुसाफिरों में खासा उत्साह देखा गया। शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहले कमर्शियल रन के दौरान 96 प्रतिशत से अधिक सीट बुक हो गईं। पश्चिमी रेलवे के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

एग्जिक्यूटिव चेयर कार की सभी सीट बुक

बता दें कि रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह गांधीनगर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वह इस ट्रेन से गांधीनगर से अहमदाबाद स्थित कालूपुर स्टेशन भी गये। इस नयी ट्रेन में सीट की बुकिंग की शुरुआत गुरुवार से की गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने कहा कि मंबई से गांधीनगर स्टेशन के लिए वंदे भारत ट्रेन की कुल 1123 सीट में से 1086 (96.7 प्रतिशत) बुक हो चुकी थी। इस ट्रेन के परिचालन के पहले अवसर पर एग्जिक्यूटिव चेयर कार की सभी सीट बुक हो चुकी थी, लेकिन चेयर कार की 96.37 प्रतिशत सीट बुक हुई थीं। 

वंदे भारत का ये है सीट स्ट्रक्चर
वंदे भारत ट्रेन में 1,123 सीट हैं। इसकी एग्जिक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट और चेयर कार में 1,019 सीट हैं। एग्जिक्यूटिव चेयर कार में सभी 104 और चेयर कार में 982 सीट बुक थीं। शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रेन के पहले परिचालन के दौरान मीडियाकर्मियों को छोड़कर 313 यात्रियों ने यात्रा की। यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है और इस श्रेणी की पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर शुरू की गई थी, जबकि दूसरी नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग पर शुरू की गई थी। 

इस ट्रेन का क्या है यात्री किराया
ठाकुर के मुताबिक गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक चेयर कार टिकट के लिए किराया 1,275 रुपये और एग्जिक्यूटिव चेयर कार टिकट के लिए किराया 2,455 रुपये है। मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के लिए चेयर कार के टिकट का किराया 1,440 रुपये और एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,650 रुपये होगा। एक अधिकारी ने कहा कि आने-जाने के किराए में अंतर खानपान संबंधी शुल्क के कारण है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत