1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Railways News: यूपी को रेलवे से तोहफा, गोरखपुर से लखनऊ तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें शेड्यूल

Railways News: यूपी को रेलवे से तोहफा, गोरखपुर से लखनऊ तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें शेड्यूल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 21, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 07:51 pm IST

Railway News: गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है।

Railway News- India TV Hindi
Railway News Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • इस ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे और एसी कोच होंगे
  • रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया
  • इस प्रस्ताव पर जल्द बोर्ड की मुहर लगने की संभावना

Railways News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। दोनों रेलवे ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत का शेड्यूल कुछ इस तरीके से तैयार किया गया है।

वंदे भारत का शेड्यूल

  • प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर

  • प्रयागराज से सुबह 6.20 पर
  • लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 पर
  • गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 पर
  • प्रस्तावित स्टॉपेज-रायबरेली, बस्ती
  • गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज

  • गोरखपुर से अपराह्न 3 बजे
  • लखनऊ आगमन-रात 7.15 पर
  • प्रयागराज आगमन-रात 10.50 पर
  • प्रस्तावित स्टॉपेज-रायबरेली, बस्ती

वंदे भारत ट्रेन में कई खूबियां होंगी, जिनके चलते इसमें सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे और एसी कोच होंगे। ट्रेन के कोच वातानुकूलित चेयर कार हैं, जिनमें बैठने के विकल्प दिए गए हैं इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। 

Vande Bharat Train
Image Source : FILE PHOTOVande Bharat Train

खासियत यह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है, जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं। वहीं, वंदे भारत में इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा है। इसके अलावा, मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत