1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से टोल टैक्स की नई दरें लागू, लोगों ने कहा- 'वेतन नहीं बढ़ रहा, इतना ज्यादा टोल कहां से भरें?'

आज से टोल टैक्स की नई दरें लागू, लोगों ने कहा- 'वेतन नहीं बढ़ रहा, इतना ज्यादा टोल कहां से भरें?'

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 01, 2023 11:49 am IST,  Updated : Apr 01, 2023 11:57 am IST

किसानों का कहना है कि पराली जलाने पर जुर्माना लग जाता है। खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान पर मुआवजा कम मिलता है। वहीं लगातार महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में किसान आदमी टैक्स कहां से भरेगा?

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI फाइल फोटो

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लगाए गए टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल यानी आज से टोल की नई दरें लागू हो गई हैं। टोल टैक्स में 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल टैक्स में वृद्धि होने पर अब सफर करना और महंगा हो जाएगा। न केवल निजी वाहन चालकों, बल्कि रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों पर भी बढ़े टोल का बोझ पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर अब लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक वाहन चालक हिमांशु गोयल ने कहा, "इससे प्रतिदिन आने जाने वालों को बहुत परेशानी होगी। वेतन नहीं बढ़ रहा, टोल बढ़ गया है। "

धरना पर बैठे किसान

बता दें, कुछ दिन पहले भी टोल टैक्स बढ़ाने को लेकर कई जगहों पर विरोध हुआ। वहीं मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया था। किसानों का कहाना था कि पराली जलाने पर जुर्माना लग जाता है। खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान पर मुआवजा कम मिलता है। वहीं लगातार महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में किसान आदमी टैक्स कहां से भरेगा? 

चक्का जाम की चेतावनी

किसानों ने चेतावनी भी दी थी कि अगर टोल की कीमत दोबारा बढ़ाई गई तो भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश में धरना देकर चक्का जाम करेगी। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। 

ये भी पढ़ें

आज से Expressway और National Highway पर सफर करना हो जाएगा महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा जेब पर बोझ

चीन की छुट्टी करने के लिए सरकार लाई ’नई विदेश व्यापार नीति 2023’, अब दुनिया में बजेगा ’Made in India’ का डंका

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत