1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET के बाद CUET परीक्षा में भी NTA की फजीहत, पहली शिफ्ट की परीक्षा टली, दूसरी शिफ्ट में भी देरी

NEET के बाद CUET परीक्षा में भी NTA की फजीहत, पहली शिफ्ट की परीक्षा टली, दूसरी शिफ्ट में भी देरी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 30, 2026 04:43 pm IST,  Updated : May 30, 2026 06:09 pm IST

सीयूईटी परीक्षा में देरी से परेशान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और एनटीए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले नीट परीक्षा और सीबीएसई में कॉपी की जांच को लेकर छात्रों में नाराजगी है।

CUET Exam- India TV Hindi
परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

नीट पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सवालों के घेरे में है। अब एनटीए के द्वारा आयोजित कराई गई सीयूईटी-यूजी परीक्षा के दौरान हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली। नोएडा में सीयूईऊट-यूजी परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी के चलते पहली शिफ्ट की परीक्षा टालनी पड़ गई, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में भी एक घंटे की देरी देखने को मिली। दूसरी शिफ्ट की  जो परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होनी थी। वो एक घंटे की देरी से शाम 4 बजे से शुरू हुई। इस दौरान नोएडा सेक्टर-64 के आदर्श परीक्षा केंद्र में भारी हंगामा देखने को मिला। गुस्साए परीक्षार्थियों ने एनटीए के खिलाफ की नारेबाजी भी की। समय पर सही जानकारी नहीं मिलने से छात्रों और परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

एनटीए के अनुसार, समस्या अब दूर कर ली गई है और सभी अभ्यर्थियों को पूरा प्रतिपूरक समय दिया जा रहा है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''टीसीएस ने जानकारी दी है कि शनिवार को कुछ परीक्षा केंद्रों पर उनकी ओर से आई तकनीकी खराबी के कारण सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। अब समस्या का समाधान कर लिया गया है और परीक्षा अतिरिक्त समय-व्यवस्था के साथ आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो।'' 

छात्रों और अभिवावकों में नाराजगी

एनटीए ने परीक्षा की दूसरी शिफ्ट का नया समय भी जारी किया। एजेंसी ने कहा, ''उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग दोपहर 2:30 बजे होगी, जबकि परीक्षा अब तीन बजे के बजाय चार बजे शुरू होगी।'' एजेंसी ने बताया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है और परीक्षा पूरी होने के बाद ही उन्हें केंद्र से बाहर जाने की अनुमति होगी। एनटीए ने कहा, ''छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।'' सहायता के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर परीक्षा में हुई देरी की शिकायत की और आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्रों पर उचित सूचना नहीं दी गई।

2022 में शुरू हुई थी सीयूईटी परीक्षा

सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) की शुरुआत 2022 में की गई थी। यह राष्ट्रीय स्तर की एक मानकीकृत प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन एनटीए द्वारा देश के केंद्रीय, राज्य और कुछ निजी विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। वर्ष 2022 में शुरू होने के बाद से देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा सीयूईटी-यूजी विभिन्न चरणों में कई परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना कर चुकी है। इनमें परीक्षा केंद्रों में अंतिम समय पर बदलाव, कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा शुरू होने में देरी, तथा कुछ केंद्रों पर सर्वर और 'लॉगिन फेल' होने जैसी तकनीकी समस्याएं शामिल हैं। कुछ केंद्रों पर सिस्टम संबंधी दिक्कतों के कारण परीक्षाएं रद्द करने और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कुछ मामलों में छात्रों ने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी और परीक्षा तिथियों को लेकर भ्रम की शिकायत की, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। बार-बार सामने आ रही इन समस्याओं ने छात्रों और अभिभावकों के बीच परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें-

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बोले- 'सेना जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार', अभी केवल संघर्ष विराम

मंदिर में 'VIP दर्शन' के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने पूछा- भगवान के आगे तो सब बराबर हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत