1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खिड़की से निकलने की कोशिश में रॉड में फंसा सिर, रातभर स्कूल में बंद रही छात्रा, देखें Video

खिड़की से निकलने की कोशिश में रॉड में फंसा सिर, रातभर स्कूल में बंद रही छात्रा, देखें Video

 Published : Aug 22, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 04:16 pm IST

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक छात्रा स्कूल परिसर में ही रह गई। वह खिड़की से निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसका सिर रॉड में फंस गया।

odisha girl student head rod- India TV Hindi
खिड़की के रॉड में फंसा छात्रा का सिर। Image Source : REPORTER

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जो सरकारी स्कूलों की लापरवाही और निगरानी की गंभीर खामियों का उदाहरण देती है। यह मामला बांसपाल ब्लॉक के अंजर गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय का है, जहां से दूसरी कक्षा की एक छात्रा स्कूल में रातभर बंद रह गई। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब स्कूल की छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर लौट गए, लेकिन यह बच्ची किसी कारण से स्कूल परिसर में ही रह गई। शिक्षक लापरवाही से स्कूल को बाहर से ताला लगाकर चले गए और यह सुनिश्चित नहीं किया कि कहीं अंदर कोई बच्चा रह तो नहीं गया।

Video में क्या सामने आया?

इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बच्ची खिड़की में फंसी हुई नजर आती है। उसका शरीर तड़प रहा है और वह मदद का इंतजeर कर  रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

रॉड में कैसे फंसी छात्रा?

जब बच्ची के परिवारवालों को देर शाम तक उसकी कोई खबर नहीं मिली, तो उन्होंने गांवभर में उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रातभर परिजन परेशान रहे। उधर, स्कूल परिसर में बंद छात्रा को जब एहसास हुआ कि वह अकेली रह गई है और दरवाजे बंद हैं, तो उसने खिड़की की लोहे की रॉड तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। उसका शरीर तो किसी तरह से बाहर निकल गया पर इस दौरान उसका सिर खिड़की के रॉड के बीच फंस गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

स्कूल के खिलाफ आक्रोश भड़का

अगले दिन सुबह जब स्थानीय लोगों को छात्रा के स्कूल में फंसे होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत प्रशासन और रेस्क्यू टीम को सूचित किया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को खिड़की से बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा है। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को भरोसा दिलाया है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के पड़ाव 'स्यानाचट्टी' में धराली जैसा संकट, देखिए कैसे जलमग्न हुआ पूरा गांव

कौन है FBI की मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ी सिंडी सिंह, जिसे भारत से किया अरेस्ट? जानें हत्यारी मां का पूरा कच्चा चिट्ठा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत