1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odisha New Cabinet: ओडिशा में पटनायक की 'नवीन' कैबिनेट का गठन, नए मंत्रिमंडल में इन विधायकों ने ली शपथ

Odisha New Cabinet: ओडिशा में पटनायक की 'नवीन' कैबिनेट का गठन, नए मंत्रिमंडल में इन विधायकों ने ली शपथ

 Published : Jun 05, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 04:02 pm IST

ओडिशा में नवीन पटनायक कैबिनेट से शनिवार को सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रविवार को नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। 

21 ministers take oath in Naveen Patnaik Cabinet- India TV Hindi
21 ministers take oath in Naveen Patnaik Cabinet Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • ओडिशा में आज नई मंत्रिपरिषद का हुआ गठन
  • शनिवार को सभी 20 मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
  • मंत्रीपरिषद में 13 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री शामिल

Odisha New Cabinet: ओडिशा में नवीन पटनायक कैबिनेट से शनिवार को सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रविवार को नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन के नए कन्वेंशन सेंटर में जारी एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने 13 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 13 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री शामिल हैं। 

इन विधायकों को नवीन कैबिनेट में जगह

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में बीजद के विधायक जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी और आर.पी. स्वैन भी शामिल हैं। महिला विधायकों में प्रमिला मल्लिक, उषा देवी और तुकुनि साहू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने बताया कि आदिवासी नेता सारका को सबसे पहले शपथ दिलाई गई क्योंकि उनका नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर है। ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने भी शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 

किसने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

ओडिशा के नए मंत्रिमंडल में पांच बार के विधायक निरंजन पुजारी, रणेंद्र प्रताप स्वैन, पूर्व चीफ व्हिप प्रमिला मलिक, उषा देवी, प्रताप केशरी देब, प्रफुल्ल मलिक, अतनु साब्यसाची नायक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बताते चलें कि अतनु साब्यसाची नायक की करीब आठ साल बाद नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। इसी के साथ वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार अमत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास, अशोक चंद्र पांडा, तुकुनी साहू, राजेंद्र ढोलकिया को भी कैबिनेट में जगह मिली है।

ये बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 

ओडिशा की नवीन कैबिनेट में कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 13 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री शामिल हैं। राज्यमंत्रियों की बात करें तो नीमपाड़ा सीट से विधायक समीर रंजन दास, जलेश्वर से विधायक अश्विनी कुमार पात्रा, प्रीतिरंजन घदेई को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। श्रीकांत साहू, तुषारकांति बेहरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बसंती हेम्ब्रम ने भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत