1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तालाब से नहाकर लौट रही आदिवासी युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी ने चेहरे पर गंदगी भी लगाई

तालाब से नहाकर लौट रही आदिवासी युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी ने चेहरे पर गंदगी भी लगाई

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 20, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 01:56 pm IST

ओडिशा के बोलांगीर जिले में एक आदिवासी युवती के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। मामले को लेकर युवती ने बंगोमुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बंगोमुंडा थाना में मामला दर्ज- India TV Hindi
बंगोमुंडा थाना में मामला दर्ज

ओडिशा के बोलांगीर जिले के कांटाबांजी के बंगोमुंडा थाना क्षेत्र में एक 20 साल की आदिवासी युवती के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। 16 नवंबर को जुराबंध गांव की एक आदिवासी युवती जब गांव के तालाब से नहाकर घर लौट रही थी, तभी गांव के अभय बाग ने उस पर हमला कर दिया। युवती का आरोप है कि अभय ने न सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए उसकी जाति पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 जबरदस्ती गंदगी खिलाने के प्रयास 

युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी छाती पर हाथ मारकर उसे नीचे गिरा दिया। जब उसकी बड़ी मां चंपा मिर्धा उसे बचाने आईं, तो आरोपी ने उनके गले को दबाने का प्रयास किया और उन्हें भी अपशब्द कहे। इसके बाद आरोपी ने हाथ में गंदगी लाकर युवती के चेहरे पर लगाई और उसे जबरदस्ती खिलाने का प्रयास किया।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इस गंभीर मामले को लेकर युवती ने बंगोमुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 288/24 के तहत मामला दर्ज किया है। कांटाबांजी एसडीपीओ गौरांग चरण साहू ने बताया कि पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार है, लेकिन उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। 

आदिवासी संगठन ने की न्याय की मांग  

घटना के बाद स्थानीय आदिवासी संगठन न्याय की मांग कर रहे हैं। आदिवासी कल्याण संघ के सदस्यों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन तुरंत कार्रवाई नहीं करता, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  

स्थानीय समाजसेवी अजीत जोशी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य निंदनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना ये होगा कि आदिवासी युवती के साथ हुए इस दुर्व्यवहार के खिलाफ पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करती है। (रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: अहेरी में क्या होगा जनता का मिजाज? धरमराव बाबा आत्राम को फिर से जीत की उम्मीद

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत