1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Sindoor: हमले से पहले कैसा दिखता था बहावलपुर आतंकी कैंप? स्ट्राइक के बाद बदल गई पूरी तस्वीर

Operation Sindoor: हमले से पहले कैसा दिखता था बहावलपुर आतंकी कैंप? स्ट्राइक के बाद बदल गई पूरी तस्वीर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 07, 2025 10:01 am IST,  Updated : May 07, 2025 10:55 am IST

Opertion Sindoor: भारतीय सेना ने आधी रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा स्ट्राइक किया है। महज 25 मिनट के अंदर ही आतंकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

Operation Sindoor- India TV Hindi
बहावलपुर Image Source : INDIA TV, GOOGLE MAPS

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुआ आतंकी हमले का बदला लेते हुआ पाकिस्तान पर 9 मिसाइल दागे हैं। आज तड़के 1 बजकर 05 मिनट पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है। इनमें पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया गया है। वहीं, कोटली में हिज्बुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक किया गया। साथ ही, बरनाला, सियालकोट, तेहरा कलां, मुरीदके और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकाने खाक हो गए हैं।

Operation Sindoor
Image Source : GOOGLE MAPSबहावलपुर आतंकी कैंप

भारत ने अपनी सरजमीं पर रहकर पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर तक मिसाइल दागकर इस हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में पंजाब प्रांत के बहरावलपुर आतंकी कैंप की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। हमारे पास अटैक के बाद की तस्वीरें हैं, जिनमें आप बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप मरकज सुभान अल्लाह में जमींदोज मकान को देख सकते हैं।

हमले के बाद की तस्वीर

Operation Sindoor
Image Source : INDIA TVबहावलपुर

हमने गूगल मैप्स के सैटेलाइट इमेज और स्ट्रीट व्यू फीचर का सहारा लेते हुए मरकज सुभान अल्लाह की अटैक से पहले वाली तस्वीर निकाली है, जिसमें आप हमले से पहले की तस्वीर देख सकते हैं। गूगल मैप्स के मुताबिक यह आतंकी कैंप बहावलपुर बाईपास के नजदीक है। इस आतंकी कैंप के आस-पास खेतों को भी देखा जा सकता है।

हमले से पहले की तस्वीर

Operation Sindoor
Image Source : GOOGLE MAPSबहावलपुर (सैटेलाइट इमेज)

पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से भी बात की और इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। अजित डोभाल ने बयान जारी करके बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को ही तबाह किया गया है। वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें -

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत