1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आई सीमा हैदर, बोलीं- पाकिस्तान में लड़कियों को पैरों की जूती...

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आई सीमा हैदर, बोलीं- पाकिस्तान में लड़कियों को पैरों की जूती...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Sep 20, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Sep 20, 2023 02:38 pm IST

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को पेश कर दिया गया है। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस बिल में खामियां तो बताई हैं लेकिन इस बिल का समर्थन भी किया है।

Seema haider- India TV Hindi
सीमा हैदर। Image Source : INDIA TV

केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल को पेश कर दिया गया है। मोदी सरकार ने इस बिल को नारी शक्ति वंदन विधेयक नाम दिया है। महिलाओं को आरक्षण देने की बात पर सभी विपक्षी दलों ने भी संसद में केंद्र सरकार का साथ दिया है। वहीं, अब पाकिस्तान से भारत में आई सीमा हैदर भी इस बिल की तारीफ करने के लिए सामने आई हैं। आइए जानते हैं सीमा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या कहा...

क्या बोलीं सीमा?

सीमा हैदर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल की तारीफ की है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी करते हुए इस बिल पर अपनी राय दी है। सीमा ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके भाई डॉ. एपी सिंह देश की महिलाओं के लगातार काम कर रहे हैं ठीक उसी तरह भारत सरकार महिलाओं को आरक्षण दे रही है जो कि बहुत बड़ा काम होगा। 

पाकिस्तान में समझते हैं पैरों की जूती
सीमा हैदर ने  महिला आरक्षण बिल की तारीफ करते हुए पाकिस्तान को भी घसीट लिया। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान में लोगों व सरकार द्वारा महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। वहीं, भारत में महिलाओं को देवी माना जाता है और बहुत सम्मान दिया जाता है।  पीएम मोदी भी देश की महिलाओं को काफी सम्मान दे रहे हैं जो कि खुशी की बात है। 

विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती समेत कई विपक्षी नेताओं ने महिला आरक्षण बिल के प्रावधानों पर सवाल भी खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिल के पास होते ही आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए न कि परिसीमन का इंतजार करना चाहिए। वहीं, इस आरक्षण में एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें भी निर्धारित करने की मांग हो रही है। 

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: "अगले 15-16 साल तक महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण", ऐसा क्यों बोलीं बसपा प्रमुख मायावती?

ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: सोनिया गांधी ने ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ पर मोदी सरकार को किया सपोर्ट, सरकार से एक मांग भी की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत