1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "पाकिस्तान भेजा गया तो जान दे दूंगी", प्रेमी के लिए भारत आई महिला ने कहा- बच्चे जाना चाहें तो...

"पाकिस्तान भेजा गया तो जान दे दूंगी", प्रेमी के लिए भारत आई महिला ने कहा- बच्चे जाना चाहें तो...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 09, 2023 11:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2023 11:31 am IST

जमानत मिलने के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर रही है। सीमा हैदर ने इच्छा जताई है कि वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती है।

सीमा हैदर- India TV Hindi
सीमा हैदर Image Source : FILE PHOTO

पबजी खेलने के दौरान पाकिस्तानी महिला को प्यार हुआ और फिर वो अपना देश छोड़कर अपने प्रेमी के पास भारत आ पहुंची। हाल ही में चर्चा में आई इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तान की रहने वाली महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे जमानत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने शुक्रवार को दोनों को जमानत दे दी।

"सचिन मेरे बिना नहीं रह सकते"

जेल से रिहा होने के बाद सीमा हैदर अब अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर पर रही है। सीमा हैदर ने इच्छा जताई है कि वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती है, क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करती है। सचिन भी मेरे बिना नहीं रह सकते हैं। निर्वासित कर पाकिस्तान भेजे जाने के सवाल पर सीमा ने कहा कि पाकिस्तान लौटने के बजाय अपनी जान दे दूंगी। 

4 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार

सीमा और सचिन को नोएडा पुलिस ने 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सीमा हैदर पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जेल से बाहर आकर सीमा ने कहा कि वो साल 2020 के बाद से अपने पहले पति हैदर के कॉन्टैक्ट में नहीं है। वहीं, सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है। 

पबजी के जरिए कॉन्टैक्ट में आए

पाकिस्तानी महिला का कहना है कि उसका पति सिर्फ बहाने कर रहा है। महिला ने कहा कि अगर उसके बच्चे वापस पाकिस्तान जाना चाहते हैं, तो वो जा सकते हैं, लेकिन वो अपनी मां को छोड़कर नहीं जाएंगे। सीमा के चारों बच्चों की उम्र 7 साल से कम है। वहीं, सचिन ने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए थे। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत