1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: जांच टीम ने पार्लियामेंट के अंदर क्राइम सीन रीक्रिएट किया, सूत्रों के हवाले से खबर

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: जांच टीम ने पार्लियामेंट के अंदर क्राइम सीन रीक्रिएट किया, सूत्रों के हवाले से खबर

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 19, 2023 08:04 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 10:25 am IST

Parliament security Breach Case: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में जांच टीम ने संसद भवन के अंदर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया है।

Parliament, security lapse- India TV Hindi
संसद की सुरक्षा में सेंध Image Source : PTI

नई दिल्ली : संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट के अंदर जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। सूत्रों के मु्ताबिक DG CRPF की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी ने शनिवार 16 दिसंबर को यह पूरा सीन संसद भवन में रीक्रिएट किया। मौके पर IG रैंक के अधिकारी और दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के JCP रैंक के अधिकारी मौजूद थे।

Related Stories

शनिवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया

जानकारी के मुताबिक सीन रिक्रिएशन से पहले 15 दिसंबर शुक्रवार को पहले जांच कमेटी में मौजूद सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह और दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के ज्वाइंट सीपी संसद में गए वहां पूरी सुरक्षा का आकलन किया। इसके बाद इसी टीम ने 16 दिसंबर शनिवार को संसद में पूरा सीन रीक्रिएट किया।

घटना के हर पहलू की बारीक जांच

सीन रीक्रिएशन के दौरान संसद में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को अपनी अपनी जगहों पर तैनात रहने को कहा गया। जांच टीम के अधिकारियों को आरोपी सागर और मनोरंजन डी बनाया गया। और फिर घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को परखा गया। कैसे दर्शक दीर्घा से कूदकर आरोपी कहां तक पहुंचे और फिर कैसे काबू में आए?  इन सभी घटनाओं को रिक्रिएट कर जांच टीम अपनी जानकारियों और पुख्ता करना चाहती है।

जांच टीम द्वारा संसद की सुरक्षा में लगे जांच इक्यूपमेंट की भी जांच की गई। जल्द ही जांच कमेटी, संसद की सुरक्षा से निलबिंत 8 सुरक्षाकर्मियों के भी बयान दर्ज करेगी।

संसद में एंट्री करते हुए किस तरीके से सुरक्षाकर्मी ने दर्शकों की जांच की और वहां कौन कौन लोग थे। संसद में एंट्री प्वाइंट से लेकर अंदर जाने तक किस-किस कैमरे में हमलावर कैद हुए. इसका पूरा मुआयना किया गया। दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने के लिए किस तरह की कद काठी का इंसान होगा ये सब चेक किया गया। आरोपियों की संसद में एंट्री से लेकर लोकसभा में कूदने और स्मोक केन से धुआं उड़ाने तक की टाइमिंग नोट की गई। आरोपियों को कितना समय लगा होगा इसका बारीकी से एक एक सिक्वेंस नोट किया गया।

बता दें कि 13 दिसंबर को संसद की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। इन दोनों ने स्मोक केन से पीले रंग का धुआं फैला दिया था। बाद में इन आरोपियों को सांसदों ने पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत