1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल

पीएम मोदी महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल

 Published : Oct 19, 2023 12:16 pm IST,  Updated : Oct 19, 2023 03:14 pm IST

बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर महाराष्ट्र में आज 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत होगी। इन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे। बीजेपी के दिवंगत नेता  प्रमोद महाजन के नाम पर इन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत होगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

34 ग्रामीण जिलों में कौशल विकास केंद्रों की स्थापना 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बयान में कहा गया है कि ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे। 

हर केंद्र पर 100 युवाओं को प्रशिक्षण

बयान के अनुसार, ‘हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।’ बयान के मुताबिक, ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत