1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हुबली में पुलिस की बर्बरता, BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर बदसलूकी का आरोप, पार्टी समर्थकों में फूटा गुस्सा

हुबली में पुलिस की बर्बरता, BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर बदसलूकी का आरोप, पार्टी समर्थकों में फूटा गुस्सा

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 07, 2026 10:45 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 01:22 pm IST

हुबली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बीजेपी महिला कार्यकर्ता को निवस्त्र कर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप है। ये आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा है।

बीजेपी महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी- India TV Hindi
बीजेपी महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी Image Source : REPORTER

कर्नाटक के हुबली में एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता को निवस्त्र कर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप है। केशवपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों पर ये आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नगर निगम के एक सदस्य की शिकायत के बाद ऐसा किया, जिससे बीजेपी समर्थकों में भारी नाराजगी है। महिला के साथ बदसुलूकी की ये तस्वीरें सोशियल मीडिया पर भी पोस्ट हुई हैं। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंतला की शिकायत के बाद महिला को हिरासत में लिया गया। यह शिकायत राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभ्यास के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पहले हुए विवाद से जुड़ी है।

हाल ही में बीजेपी में हुई हैं शामिल

बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकर्ता हैं जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं। यह विवाद उन आरोपों से उत्पन्न हुआ था कि उन्होंने कुछ मतदाताओं के नामों को हटाने में अधिकारियों की सहायता की, जिसके कारण कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।

जिनके साथ बदसलूकी हुई उन पर पहले से ही कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं, ऐसा पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस कमिश्नर फिलहाल केशवपुर पुलिस स्टेशन में हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव जारी है और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं।

SIR रिविजन प्रक्रिया के दौरान हुआ झगड़ा

इस मामले में पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ने कहा कि 1 जानवरी को SIR रिविज़न प्रक्रिया के दौरान इलाके में दो गुटों के बीच बहस हुई। इसके बाद कई शिकायतें पुलिस में दर्ज की गईं। एक शिकायतकर्ता ने कहा कि 1 जनवरी को हुए झगड़े के दौरान इस महिला ने उसे काट लिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।

पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि इन शिकायतों के आधार पर 5 जनवरी को पुलिस जब महिला को अरेस्ट करने पहुंची तो उसने सहयोग करने से मना किया। जब उन्हें अरेस्ट कर गाड़ी में बिठाया गया, तो उन्होंने अपने कपड़े निकालने शुरू कर दिए। महिला PSI सहित वैन में मौजूद 8 महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। उन्होंने अपने खुद ही कपड़े उतार कर फेंक दिए, खुद को निर्वस्त्र कर दिया, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उस महिला को दूसरा कपड़ा दिया, जिसके बाद अरेस्ट फॉरमैलिटी को पूरा किया गया।

ये भी पढ़ें-

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, 21 साल बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने मांगी सार्वजनिक माफी

हुबली में पुलिस की बर्बरता, BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर बदसलूकी का आरोप, पार्टी समर्थकों में फूटा गुस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत