1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CCTV फुटेज में दिखा बेंगलुरु ब्लास्ट का संदिग्ध आरोपी, डॉग स्क्वायड सहित कई टीमें कर रहीं जांच

CCTV फुटेज में दिखा बेंगलुरु ब्लास्ट का संदिग्ध आरोपी, डॉग स्क्वायड सहित कई टीमें कर रहीं जांच

 Reported By: T Raghavan, Written By: Amar Deep
 Published : Mar 02, 2024 08:15 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 09:55 am IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ । इस धमाके में अब तक 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

CCTV फुटेज में दिखा बेंगलुरु ब्लास्ट का संदिग्ध आरोपी।- India TV Hindi
CCTV फुटेज में दिखा बेंगलुरु ब्लास्ट का संदिग्ध आरोपी। Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु: शहर के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। पहले तो लगा कि यह सिलेंडर ब्लास्ट का मामला है, लेकिन बाद में पता चला कि ये आईईडी ब्लास्ट था। वहीं अब इस धमाके में जांच तेज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस इस केस में एक शख्स से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया वो कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस की जांच अभी भी जारी है। 

आरोपी ने रवा इडली का लिया था कूपन

बता दें कि बेंगलुरु के व्हाइट फील्ड इलाके में आईटीपीएल रोड पर स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को धमाका हो गया। वहीं अब इस धमाके को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले में UAPA अधिनियम, 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि आरोपी के बारे में कई सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। AI के जरिए फैस रिकॉगनिशन सॉफ्टवेयर की मदद से आरोपी का चेहरे की पहचान कर ली गई है। हैरानी की बात ये भी है कि इस आरोपी ने ब्लास्ट करने से पहले कैफे में रवा इडली का कूपन भी लिया था। 

धमाके के लिए लगाया था टाइमर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक कैफे के पास एक बैग पेड़ के पास रखकर चला गया और बम विस्फोट हो गया। उसने धमाके के लिए टाइमर लगा रखा था। यह कम तीव्रता का विस्फोट है। वह आया और बस से उतर गया। ये भी खबर है कि उसका सारा चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि यह एक तात्कालिक विस्फोट बताया जा रहा है। हमें अधिक जानकारी सामने आने के लिए जांच का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा है कि आरोपी को सजा दी जाएगी।

इस तरह से हुई पूरी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैफे सुबह 6 बजे खुला था। इसके बाद हर दिन की तरह लोग कैफे पर आ रहे थे। इसी बीच सुबह 11.30 बजे आरोपी भी कैफे पर पहुंचा। आरोपी ने 11.38 बजे सिंगल प्लेट रवा इडली ऑर्डर किया। इसके बाद 11.44 पर आरोपी वाश बेसिन के पास पहुंचकर उसका क्लोसेट खोला और बैग रख दिया। सुबह 11.45 बजे आरोपी कैफे से निकल गया। आरोपी के निकलने के करीब एक घंटे बाद 12.55 से 12.56 के बीच ब्लास्ट की घटना हुई।

यह भी पढ़ें- 

PM Surya Ghar : मोदी सरकार दे रही 300 यूनिट फ्री बिजली, जान लीजिए आवेदन करने का तरीका

अमित शाह और राजनाथ सिंह की कार के नंबर प्लेट पर 'CAA', सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत