1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असद के एनकाउंटर पर राजनीति शुरू, बसपा प्रमुख मायावती बोलीं- 'मामले की जांच जरूरी'

असद के एनकाउंटर पर राजनीति शुरू, बसपा प्रमुख मायावती बोलीं- 'मामले की जांच जरूरी'

 Published : Apr 13, 2023 04:28 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 04:59 pm IST

पुलिस असद को पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था। आज आख़िरकार पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और STF की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया।

Asad Ahmed, Atiq Ahmed, Uttar Pradesh Police, STF, Encounter, Yogi Adityanath, Mayawati- India TV Hindi
मायावती Image Source : FILE

लखनऊ: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता इस एनकाउंटर पर सवाल उठाने लगे हैं। सबसे पहले सवाल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। वहीं अब मायावती ने कहा है कि लोगों को लगता है कि यह विकास दुबे वाला कांड दोहराया गया है। 

मायावती ने ट्वीट कर कही ये बात 

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है।"

अखिलेश यादव ने भी एनकाउंटर को बताया झूठा 

वहीं इससे पहले सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस एनकाउंटर पर उठाते हुए कहा कि सरकार झूठे एनकाउंटर करके मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत