Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में CM के नाम के ऐलान के बाद प्रतिभा सिंह की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा

हिमाचल में CM के नाम के ऐलान के बाद प्रतिभा सिंह की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Dec 10, 2022 08:36 pm IST, Updated : Dec 10, 2022 08:36 pm IST

दो दिनों से जारी मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल के अगले सीएम के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। इसे लेकर प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले को स्वीकार करते हैं।

हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह- India TV Hindi
Image Source : PTI हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका फैसला हो गया है। सीएम पद की रेस में सूबे के कद्दावर नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के नाम पर चर्चाएं तेज थीं। दो दिनों से जारी मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के अगले सीएम के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। इसे लेकर प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया आई है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा, "हम कांग्रेस आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, "मीटिंग में जो हुआ वह सर्वविदित है। हम हाईकमान का फैसला मानते हैं।" प्रतिभा सिंह ने इसके अलावा और किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बता दें कि सूबे के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को पार्टी की कमान सौंपी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव भी जीता। चुनाव जीतने के बाद उन्हें सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अंतिम समय में वे मुख्यमंत्री पद से बाहर हो गईं। इसे लेकर उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए।

प्रतिभा को सीएम बनाए जाने पर समर्थन नहीं मिला

कांग्रेस हाइकमान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को सीएम बनाए जाने को लेकर कोई समर्थन नहीं मिला। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता प्रतिभा सिंह को सीएम बनाए जाने की वकालत करे रहे थे। वहीं, प्रतिभा सिंह के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों ने कांग्रेस के शिमला मुख्यालय के बाहर जमावड़ा लगा लिया था। वह सभी उनको हिमाचल का सीएम बनाने के लिए मांग कर रहे थे। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने इच्छा जताई थी कि उनकी मां को सीएम बनाए जाने पर वह अपनी शिमला ग्रामीण सीट खाली कर देंगे, क्योंकि प्रतिभा सिंह अभी विधानसभा की सदस्य नहीं हैं।

चुनावी नतीजे आने के बाद जारी सिसासी घमासान के बाद आखिकार आलाकमान ने राज्य के अगले सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी। वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम का ऐलान किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह कल रविवार सुबह 11 बजे होगा। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि डिप्टी सीएम नामित मुकेश अग्निहोत्री और मैं एक टीम के रूप में काम करेंगे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement