1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की यात्रा में आज नहीं होंगी शामिल

तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की यात्रा में आज नहीं होंगी शामिल

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Feb 16, 2024 03:19 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 03:42 pm IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि शुक्रवार को यह यात्रा मोहनिया पहुंची है।

Priyanka Gandhi admitted to hospital due to ill health will not attend Rahul Gandhi's visit today- India TV Hindi
प्रियंका गांधी की तबीयत हुई खराब Image Source : PTI

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी कुछ दिन में सही होने के बाद ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। गुरुवार को यह यात्रा सासाराम में थी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा मोहनिया होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी को चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह यात्रा यूपी में 8 दिनों तक रहने वाली है।

Related Stories

यूपी में 8 दिन रहेगी राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक रहने वाली है। जयराम रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी। इससे पहले शुक्रवार को यात्रा बिहार के सासारम और मोहनिया पहुंची। इसके बाद यह यात्रा मोहनिया से होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी और फिर आगे की यात्रा शुरू होगी। स्वस्थ होने के बाद प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी। बता दें कि शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे थे। 

तेजस्वी ने मिलाया कदम ताल

इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने खुली जीप में सवार होकर रैली की। इस दौरान तेजस्वी यादव जीप चला रहे थे, वहीं राहुल गांधी बगल की सीट पर बैठे हुए थे। बता दें कि जीप के पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। इस दौरान दोनों नेताओं को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। दोनों नेताओं ने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि इस बीच राहुल गांधी का एक बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में राहुल गांधी रामभक्तों को लेकर कहते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत