1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Prophet Row: टी राजा सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दी विवादित टिप्पणी, राशिद खान के खिलाफ मामला दर्ज

Prophet Row: टी राजा सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दी विवादित टिप्पणी, राशिद खान के खिलाफ मामला दर्ज

 Published : Aug 25, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 11:27 pm IST

Prophet Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में राशिद खान के खिलाफ गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया।

Congress leader Rashid Khan and suspended BJP leader T Raja Singh- India TV Hindi
Congress leader Rashid Khan and suspended BJP leader T Raja Singh Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • राजा सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राशिद खान ने दी थी धमकी
  • राशिद खान को कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा
  • वायरल वीडियो में गोशामहल को जला देने की दे रहे धमकी

Prophet Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में राशिद खान के खिलाफ गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया। खान को कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राशिद खान को कथित तौर पर तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है कि अगर राजा सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह (खान) 24 अगस्त को राजा सिंह के निर्वाचन क्षेत्र गोशामहल को जला देंगे। उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। हालांकि बाद में इस मामले में राशिद खान को जमानत भी मिल गई है।

कांग्रेस ने राशिद खान के बयान से किया किनारा

एक वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए टी राजा सिंह को भाजपा ने निलंबित कर दिया था। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान के बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का खान के बयानों से कोई संबंध नहीं है। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, खान के खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और जानबूझकर शांति भंग करने के इरादे से कार्य करने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

हैदराबाद पुलिस ने टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया
बता दें कि गुरुवार दोपहर हैदराबाद पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। भारी सुरक्षा के बीच हैरदाबाद पुलिस राजा सिंह को साथ लेकर गई। वहीं इस दौरान टी राजा सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ओवैसी के इशारे पर काम कर रही है। बता दें कि हैदराबाद में मंगलवार को पैगबंर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विवादास्पद विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर एक वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन आज फिर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत