1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजा रघुवंशी के वो 'आखिरी 9 घंटे', सोनम और किलर्स ने किस वक्त क्या किया? जानें पूरी Timeline

राजा रघुवंशी के वो 'आखिरी 9 घंटे', सोनम और किलर्स ने किस वक्त क्या किया? जानें पूरी Timeline

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 11, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 12:05 am IST

इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी के मर्डर वाले दिन के आखिरी 9 घंटे की सभी घटनाओं की Timeline सामने आ गई है।

राजा रघुवंशी मर्डर...- India TV Hindi
राजा रघुवंशी मर्डर केस। Image Source : INDIA TV

राजा रघुवंशी मर्डर केस में ऐसे ऐसे राज खुल रहे हैं जो कि हैरान करने वाले है। राजा की पत्नी सोनम ने पूरी प्लानिंग के साथ उसके मर्डर को अंजाम दिलवाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम ने ये बात ठान ली थी कि उसे राजा को मारना ही है। इसलिए सोनम ने राजा को पहले कामख्या मंदिर और फिर मेघालय जाने के लिए मनाया। यहां मेघालय के शिलांग में सोनम ने राजा की हत्या करवा के उसकी लाश को खाई में गिरवा दिया। अब राजा रघुवंशी के मर्डर के दिन की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। राजा कब होटल से निकला, किलर्स कब उसके पीछे पड़े और सोनम ने कैसे राजा की हत्या करवाई? ये सभी जानकारी सामने आ गई है।

1. सुबह 05:30 बजे शिप्रा होम स्टे से राजा और सोनम ने चेक आउट किया, तीनों किलर थोड़ी दूर रह रहे थे। उन्होंने भी इसी समय होटल से चेक आउट किया।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस।

2. सुबह 6 बजे सोनम और राजा ने चढ़ाई शुरू की, सोनम रास्ते में रुकी और किलर्स के आने का इंतज़ार करने लगी। सोनम ने रास्ता पूछने के बहाने से किलर से बात की और राज की बात भी किलर्स से करवाई।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस।

3. सुबह 7 बजे सोनम और राजा एक दुकान में रुके। उन्होंने चाय पी। इस दौरान किलर्स भी उस समय उनके आसपास थे।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस।

4. सुबह 10 बजे सोनम और राजा तकरीबन 2 हज़ार सीढ़िया चढ़ चुके थे। इसी समय सोनम और राजा को एक टूरिस्ट गाइड ने देखा जिसने सोनम और राजा को 3 लड़कों के साथ देखा। पुलिस ने गाइड बयान भी दर्ज किए है।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस।

5. दोपहर 12 बजे राजा की दोस्ती किलर्स से हुई। सोनम मौका देखते ही पीछे चलने लगी और तीनों किलर और राजा आगे चल रहे थे।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस।

6. दोपहर 12:30 बजे सोनम ने अपनी सास को कॉल किया, चढ़ाई के बारे में बताया और चढ़ाई के दौरान थक गए हैं, इसका जिक्र किया।

7. दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच सोनम ने इशारा किया और पहला वार विशाल ने किया। 

8. दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सोनम ने राजा के फोन से एक पोस्ट किया और राजा के फोन को खाई में फेंक दिया।

9. दोपहर 2:30 बजे हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया गया।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत