1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम और राज कुशवाहा की साथ में पहली तस्वीर सामने आई

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम और राज कुशवाहा की साथ में पहली तस्वीर सामने आई

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 11, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 10:18 pm IST

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। पुलिस ने राजा की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की फोटो भी सामने आई है।

Raja Raghuvanshi murder case sonam and Raj Kushwaha- India TV Hindi
सोनम और राज कुशवाह दिखे एक साथ। Image Source : INDIA TV

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि पत्नी के साथ मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। राजा की हत्या करवाने का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर ही आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर सुपारी देकर राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है। अब सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की एक साथ पहली तस्वीर सामने आ गई है।

सोनम-राज के रिश्ते पर परिवार का बड़ा खुलासा

दूसरी ओर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पर जाकर मीडिया को संबोधित किया है। यहां सोनम के भाई गोविंद ने दावा किया है कि राज कुशवाहा हमेशा सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। पिछले 3 सालों से सोनम राज कुशवाहा को राखी भी बांधती आ रही है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी दी जानी चाहिए।

यह हत्या सोनम ने की है- सोनम का भाई गोविंद

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा- "अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100% यकीन है कि यह हत्या उसी ने की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े हैं। मैंने राजा के परिवार से माफी मांगी है। इस परिवार ने एक बेटा खोया है और हमने सोनम रघुवंशी से अपना रिश्ता तोड़ दिया है।"

सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया

जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने SIT पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। सोनम से सबूत सामने रख कर पूछताछ की जा रही है। मेघालय पुलिस के सामने सोनम ने कॉन्फेस किया है कि वो हत्या की साजिश में शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और 10 दिन की रिमांड की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को 8 दिन की रिमांड दे दी है। जानकारी सामने आई है कि पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह भी लेकर जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत