1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Salman Khan: सलमान खान को मारने वाला था लॉरेंस बिश्नोई, खरीद ली थी बंदूक और हायर कर लिया था शूटर

Salman Khan: सलमान खान को मारने वाला था लॉरेंस बिश्नोई, खरीद ली थी बंदूक और हायर कर लिया था शूटर

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 12, 2022 03:29 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 03:33 pm IST

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में पंजाब पुलिस की हिरासत में है। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने सलमान को मारने की वजह भी बताई थी।

Salman Khan Lawrence Bishnoi - India TV Hindi
Salman Khan Lawrence Bishnoi Image Source : INDIA TV/FILE

Highlights

  • शूटर ने कर ली थी सलमान खान के बंगले की रेकी
  • शूटर के पास थी पिस्टल, इसलिए खरीदी रायफल
  • हालांकि 2018 में पुलिस ने जब्त कर ली थी रायफल

Salman Khan: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले पुलिस रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बड़ा खुलासा किया है। उसने खुलासा किया है कि 2018 में उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।

लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में पंजाब पुलिस की हिरासत में है। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने सलमान को मारने की वजह भी बताई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह सलमान खान से चिंकारा के शिकार को लेकर नाराज था।

आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ 1998 में राजस्थान के जोधपुर में ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान चिंकारा के शिकार का केस चला था। सलमान को जोधपुर की अदालत ने अप्रैल 2018 में दो काले हिरणों को मारने के जुर्म में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि सलमान खान ने इस मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सलमान को कुछ समय के लिए जोधपुर जेल में बंद भी रहना पड़ा था। बाद में उन्हें भरतपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सलमान के घर की हो गई थी रेकी 

लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजगढ़ के रहने वाले संपत नेहरा नामक एक शख्स को भेजा था। नेहरा का भी पुलिस रिकॉर्ड रहा है और वह उस समय फरार था। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस ने बताया कि सलमान को मारने के लिए संपत नेहरा को मुंबई भेजा गया था। उसने अभिनेता के घर के आस पास रेकी भी की थी। लेकिन नेहरा के पास केवल एक पिस्टल थी। उसके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली राइफल नहीं थी। इसकी वजह से वह सलमान पर हमला नहीं कर पाया था।

पुलिस ने जब्त कर ली थी रायफल 

लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि उसने आरके स्प्रिंग राइफल खरीदने का फैसला किया। लॉरेंस के मुताबिक, उसने दिनेश डागर नाम के शख्स को ये राइफल खरीदने का ऑर्डर दिया था। इसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट भी कर दिया गया था। ये पेमेंट डागर के साथी अनिल पांडे को किया गया था। हालांकि 2018 में यह राइफल डागर के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत