1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

 Reported By: T Raghavan Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 07, 2023 09:15 am IST,  Updated : Jul 07, 2023 09:15 am IST

सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है।

Senior IPS officer vijay kumar commits suicide by shooting police trying to find out the reasons- India TV Hindi
कोयंबटूर रेंज के सीनियर आईपीएस अधिकारी ने की खुदकुशी Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजनधानी चेन्नई में पोस्टेड थे। अधिकारी विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवा दी है। सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम इस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

आईपीएस अधिकारी ने की खुदकुशी

इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी लास्ट पोस्टिंग चेन्नई में थी। इससे पहले वो कई जिलों जैसे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं। 

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, यूपी में 12 जुलाई तक बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत