1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SIPRI Report: भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई, पाकिस्तान को पछाड़ा, जानें चीन का हाल

SIPRI Report: भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई, पाकिस्तान को पछाड़ा, जानें चीन का हाल

 Published : Jun 16, 2025 09:28 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:07 pm IST

SIPRI की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई है। भारत इस मामले में पाकिस्तान से आगे है लेकिन चीन से पीछे है।

India nuclear warheads SIPRI report- India TV Hindi
SIPRI ने जारी की परमाणु शक्तियों की लिस्ट। Image Source : INDIA TV

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने सोमवार को परमाणु हथियारों से जुड़ा अहम डाटा जारी किया है। SIPRI के मुताबिक, भारत ने अपने परमाणु बमों के जखीरे में बड़ा इजाफा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं। हालांकि, चीन परमाणु हथियारों के मामले में भारत से कहीं ज्यादा आगे है और वह तेजी से इसमें इजाफा भी कर रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में किस देश के पास कितने परमाणु हथियार मौजूद हैं।

भारत, पाकिस्तान और चीन का हाल

SIPRI की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास साल 2025 में परमाणु हथियारों की संख्या 180 हो गई है। जबकि साल 2024 में ये संख्या 172 थी। पाकिस्तान के पास बीते साल 170 परमाणु हथियार थे और इस साल भी उसके पास इतने ही परमाणु हथियार मौजूद हैं। हालांकि, चीन के पास 2024 में 500 परमाणु हथियार थे जो अब बढ़कर 2025 में 600 हो गए हैं। दुनियाभर में चीन सबसे ज्यादा तेजी से अपने परमाणु जखीरे में बढोतरी कर रहा है।

परमाणु हथियार पर SIPRI की रिपोर्ट।
Image Source : SCREENSHOTपरमाणु हथियार पर SIPRI की रिपोर्ट।

रूस और अमेरिका के पास 90 प्रतिशत परमाणु हथियार

SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और अमेरिका के पास दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, रूस के पास 4309 और अमेरिका के पास 3700 परमाणु हथियार हैं। आपको बता दें कि परमाणु हथियारों का पहला परीक्षण अमेरिका ने ही किया था और इसके बाद रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) ने। शीत युद्ध के दौर में दोनों देशों ने बड़ी संख्या में परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई थी।

अन्य देशों का क्या है हाल?

SIPRI की रिपोर्ट बताती है कि ब्रिटेन के पास कुल 225 परमाणु हथियार मौजूद हैं। वहीं, फ्रांस के पास में 290 परमाणु हथियारों का जखीरा है। उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार हैं तो वहीं, इजरायल के पास परमाणु बमों की संख्या 90 बताई गई है। आपको बता दें कि इजरायल ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि उसके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- प्लेन में फिर से खराबी! दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट लौटी वापस, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताई ये वजह

केदारनाथ धाम के लिए फिर शुरू होंगी हेलिकॉप्टर सेवाएं, सामने आ गई तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत