1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सड़क पर खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

VIDEO: सड़क पर खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

 Published : Mar 28, 2026 10:52 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:52 am IST

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी APSRTC बस से टकरा गई, जिसमें तेलंगाना के वारंगल के श्रीधर राव, उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी अद्विका की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोग बेंगलुरु से तिरुमला की यात्रा पर थे।

Chittoor road accident, Andhra Pradesh car crash, APSRTC bus collision- India TV Hindi
सड़क पर खड़ी बस से कार की भीषण टक्कर हुई थी। Image Source : PTI

चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा पलमाकुलपल्ली के पास बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हुआ, जब उनकी कार सड़क पर खड़ी एक APSRTC बस में जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बेंगलुरु से तिरुमला की यात्रा पर थे। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

बस पलामानेर से पुत्तूर की ओर जा रही थी

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बस पलामानेर से पुत्तूर की ओर जा रही थी और सड़क किनारे रुकी हुई थी। तभी तेज गति से आ रही कार ने बस के पीछे भीषण टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक परिवार के सदस्यों की पहचान 46 वर्षीय श्रीधर राव, उनकी 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी और 16 वर्षीय बेटी अद्विका के रूप में हुई है। ये सभी तेलंगाना के वारंगल के निवासी थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। पुलिस और इमरजेंसी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू और सड़क से गाड़ी हटाने का काम शुरू किया। मृतकों के शवों को बंगरुपालेम के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि तेज गति और शायद ड्राइवर की थकान इस हादसे के मुख्य कारण रहे। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि पहले भी इस तरह के हादसे सामने आए हैं जहां तेज गति की वजह से गाड़ियां सड़क पर खड़े किसी वाहन से जा टकराई हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत