1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में ट्रेनिंग, नमक खा रहा भारत का, वफादारी ISI से, जानें कैसे पकड़ा गया देश का ये गद्दार

पाकिस्तान में ट्रेनिंग, नमक खा रहा भारत का, वफादारी ISI से, जानें कैसे पकड़ा गया देश का ये गद्दार

 Reported By: Kumar Sonu,  Abhay Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 29, 2025 09:56 pm IST,  Updated : May 30, 2025 06:17 am IST

कासिम पाकिस्तान जा चुका है और वहां बकायदा जासूसी की ट्रेनिंग भी ले चुका है। एक महीने तक ISI के हैंडलर्स और बड़े अफसरों ने कासिम को ट्रेंड किया था।

kasim- India TV Hindi
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला आरोपी कासिम Image Source : INDIA TV

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश से विश्वासघात करने वालों की खोजबीन तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पाकिस्तान में ट्रेनिंग तक ले चुका है। कासिम का भाई भी ISI एजेंट था, जो फिलहाल फरार है।

पाकिस्तान में कितने महीने रहा कासिम, किसने दी ट्रेनिंग?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवात के डींग से कासिम को गिरफ्तार किया है। कासिम मौलवी है। वह दो बार पाकिस्तान जा चुका है जहां बाकायदा जासूसी की ट्रेनिंग भी ले चुका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कासिम सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी ISI को देता था। कासिम 2 बार पाकिस्तान गया था और कुल तीन महीने तक वहां रुका था। एक महीने तक ISI के हैंडलर्स और बड़े अफसरों ने कासिम को ट्रेंड किया था।

कहां का रहने वाला है पाकिस्तानी जासूस?

जांच में सामने आया है कि कासिम ने कई लोगों को रेडिक्लाइज किया है, जिनकी भारत में तलाश जारी है। इस मामले में आने वाले दिनों में कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कासिम की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि 29 मई 2025 को एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी का नाम कासिम है और ये राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है।

कासिम तक कैसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच?

बता दें कि पुलिस को सितंबर 2024 में जानकारी मिली थी कि कुछ भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के ऑपरेटिव्स भारत में जासूसी के लिए कर रहे हैं। ये सिम कार्ड भारत से पाकिस्तान भेजे जा रहे थे और इन्हीं नंबरों के जरिए व्हाट्सएप पर भारतीय लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी ली जा रही थी। इनमें खासकर सेना और अन्य सरकारी विभागों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शामिल थी। 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इसके बाद जांच के दौरान कासिम का नाम सामने आया और पता चला कि वह दो बार पाकिस्तान जा चुका है। पहली बार अगस्त 2024 में और दूसरी बार मार्च 2025 में। वहां कासिम करीब 90 दिन तक रुका और इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लोगों से भी हुई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये मामला बेहद गंभीर है और इससे देश की सुरक्षा को सीधा खतरा हो सकता था। फिलहाल कासिम पुलिस रिमांड में है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस जासूसी रैकेट में शामिल बाकी लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में जासूसी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप

इजरायल के लिए जासूसी करने पर शख्स को मिली खौफनाक सजा, ईरान ने फांसी पर लटकाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत