1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिहा हुए गैंगस्टर को रिसीव करने जेल के अंदर दाखिल हुई SUV, VIDEO वायरल

रिहा हुए गैंगस्टर को रिसीव करने जेल के अंदर दाखिल हुई SUV, VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 16, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 03:53 pm IST

चौद्वार सर्किल जेल से रिहा हुए एक गैंगस्टर को लेने के लिए एक एसयूवी परिसर के अंदर दाखिल हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेल से रिहा हुआ गैंगस्टर- India TV Hindi
जेल से रिहा हुआ गैंगस्टर Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के कटक स्थित चौद्वार सर्किल जेल चर्चा के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने जेल की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर एक लग्जरी एसयूवी वाहन को जेल परिसर के भीतर दाखिल होते हुए देखा जा रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस तेज हो गई है।

दावा किया जा रहा है कि जेल से रिहा हुए एक गैंगस्टर को लेने के लिए एक एसयूवी जेल परिसर के अंदर पहुंचा था। वीडियो में रिहा हुआ गैंगस्टर, जिसकी पहचान लिटुआ के रूप में बताई जा रही है, मुस्कुराते हुए जेल से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। उसके बाहर आने के दौरान माहौल में उत्साह और जश्न जैसा दृश्य भी नजर आ रहा है। रील के तौर पर तैयार किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

निजी वाहन को अनुमति कैसे मिली?

आमतौर पर जेल परिसर में केवल जेल प्रशासन, पुलिस, न्यायालय या अन्य अधिकृत सरकारी विभागों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है। ऐसे में किसी निजी वाहन के जेल परिसर के अंदर पहुंचने की खबर ने सुरक्षा नियमों और प्रक्रियाओं के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर निजी वाहन को जेल परिसर में दाखिल होने की अनुमति कैसे मिली। साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि वाहन को अंदर जाने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच की गई थी या नहीं।

चौद्वार सर्किल जेल का वीडियो वायरल

इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। अगर वाहन में कोई प्रतिबंधित या खतरनाक सामग्री होती, तो इससे जेल की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। इसी वजह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद चौद्वार सर्किल जेल की सुरक्षा-व्यवस्था चर्चा में आ गई है। लोग इस घटना की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि वाहन को किस परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति दी गई और क्या इस दौरान सभी निर्धारित नियमों का पालन किया गया था। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया और संभावित जांच पर नजर टिकी हुई है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला, पुलिस ने बचाया; सामने आया VIDEO

'किसी के साथ इतनी गद्दारी करना ठीक नहीं', TMC का हाल देख क्यों दुखी हुए हुमायूं कबीर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत