1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के सीएम KCR की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

तेलंगाना के सीएम KCR की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 12, 2023 05:34 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 06:08 pm IST

AIG अस्पताल प्रशासन ने केसीआर का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर नागेश्वर रेड्डी की टीम ने उनकी जांच की। इस दौरान उनके पेट में एक छोटा सा अल्सर निकला।

के. चंद्रशेखर राव- India TV Hindi
के. चंद्रशेखर राव Image Source : FILE/PTI

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार आज सुबह उनके पेट में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताले में भर्ती कराया गया। जहां जांच में मालूम हुआ है कि उनके पेट में अल्सर बन गया है, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका ईलाज शुरू कर दिया। 

अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन
Image Source : INDIA TVअस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन 

वहीं AIG अस्पताल प्रशासन ने केसीआर का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर नागेश्वर रेड्डी की टीम ने उनकी जांच की। इस दौरान उनके पेट में एक छोटा सा अल्सर निकला, जिसके बाद उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। बुलेटिन में बताया गया है कि केसीआर सामान्य रूप से रिकवर कर रहे हैं और उनकी तबियत सामान्य बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें - 

श्रद्धा जैसे हत्याकांड से दहला जम्मू-कश्मीर, आरोपी ने लड़की के शरीर के टुकड़े कर दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम मोदी का विपक्ष पर फिर तीखा हमला, कहा- 'कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त तो मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत