1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में BRS के बैठक परिसर में लगी भीषण आग, 1 की मौत; 3 घायल

तेलंगाना में BRS के बैठक परिसर में लगी भीषण आग, 1 की मौत; 3 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 12, 2023 02:31 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 02:43 pm IST

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बैठक परिसर में भीषण आग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तेलंगाना के खम्मम जिले में बीआरएस की बैठक के दौरान आतिशबाजी के कारण आग लग गई और सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार को करेपल्ली मंडल के चेमलपाडु में हुई। 

कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की चल रही आत्मीय सम्मेलन बैठक के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। जलते पटाखों में से एक के गिरने से पास की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण झोपड़ी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में एक पुलिसकर्मी और दो पत्रकार शामिल हैं। विस्फोट में कई घायलों के हाथ-पैर टूट गए।

घटना से दहशत में लोग

बीआरएस कार्यकर्ताओं ने खम्मम के सांसद नामा नागेश्वर राव और विधायक रामुलु नाइक सहित पार्टी नेताओं के स्वागत के लिए पटाखे फोड़े थे। घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को बीआरएस नेताओं के वाहनों में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नागेश्वर राव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस घटना का पार्टी की बैठक से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना सभा स्थल से 200 मीटर दूर हुई। सांसद ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें हैदराबाद भेजा जाए। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- 

शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर की दुकान के मालिक की हत्या, फिर जंगल में फेंक दी लाश

प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में अचानक पड़ा छापा, अतीक अहमद के पहुंचने से पहले ली गई तलाशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत